हमीदिया अस्पताल : 40 दिन से बंद मशीनें आज से शुरू, हुई मरीजों की एंजियोप्लास्टी और एंजियोग्राफी

भोपाल
हमीदिया अस्पताल में सोमवार से एंजियोप्लास्टी और एंजियोग्राफी शुरू हो चुकी है। आज दो मरीजों की एंजियोग्राफी की गई। वहीं एक मरीज की एंजियोप्लास्टी भी हुई। इससे हार्ट के मरीजों को राहत मिली है। गौरतलब है कि कैथलैब विभाग में लगे सेंट्रल एसी की कूलिंग में कुछ कमी आ गई थी, जिसके चलते हार्ट के मरीजों की एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी नहीं हो सकी थीं। करीब 40 दिन से बंद मशीनें बंद पड़ी हुर्इं थीं, इसके कारण 80 से अधिक मरीजों की एंजियोग्राफी और 30 से अधिक एंजियोप्लास्टी टाल दी गर्इं।

हमीदिया में रोजाना 15 मरीजों की एंजियोग्राफी और 3 मरीजों की एंजियोप्लास्टी की जाती है। बतादें कि अस्पताल में रोजाना करीबन 100 से अधिक मरीज हार्ट का इलाज कराने पहुंचते हैं। हमीदिया अस्पताल के अधीक्षक डॉ एके श्रीवास्तव ने बताया कि सेंट्रल एसी में सुधार कर लिया गया है, हार्ट के मरीजों के आॅपरेशन किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *