हत्यारा मनु शर्मा समय से पहले जेल से रिहा

नई दिल्ली
चर्चित जेसिका लाल हत्या केस में दोषी मनु शर्मा (Manu Sharma) को समय से पहले रिहा कर दिया गया है। शर्मा को सोमवार को ही तिहाड़ जेल से रिहा कर दिया गया। उपराज्यपाल ने अनिल बैजल (Delhi LG Anil Baijal) ने शर्मा समेत 18 अन्य कैदियों को समय से पहले रिहाई वाले आदेश को मंजूरी दे दी थी। बता दें कि तिहाड़ जेल में बंद कैदियों की समय से पूर्व रिहाई के लिए सोमवार को सेंटेंस रिव्यू बोर्ड की मीटिंग हुई थी। इस बैठक में 37 कैदियों के केस रखे गए थे। इनमें से 22 कैदियों को समय से पहले रिहाई के लिए सहमति बनी थी। अंतिम फैसला उपराज्यपाल पर छोड़ दिया गया था।

मनु को इसलिए मिली समयपूर्व रिहाई

मनु को अच्छे चाल-चलन के कारण सजा आजीवन कारावास की सजा पूरी होने के पहले जेल से रिहा करने का फैसला किया गया। मनु ने 17 साल की सजा काट भी ली थी।

इससे पहले मनु के केस को एसआरबी में पांच बार और रखा जा चुका था। हर बार मनु के नाम को अगली मीटिंग में लाने के लिए रेफर कर दिया जाता था। बोर्ड को बताया गया कि इन कैदियों के जेल में रहते हुए कम से कम 14 साल हो गए हैं। इस दौरान इन्हें जितनी बार भी परोल और फरलो मिली है। उसमें यह समय पर जेल में वापस आए हैं। साथ ही जेल में रहते हुए इनका व्यवहार भी अच्छा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *