स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री राजधानी में और विधानसभा उपाध्यक्ष हिना कांवरे बालाघाट में करेंगे झंडावंदन

भोपाल
मुख्यमंत्री कमलनाथ स्वतंत्रता दिवस पर पंद्रह अगस्त को राजधानी भोपाल में आयोजित मुख्य समारोह में शामिल होंगे और झंडावंदन कर परेड की सलामी लेंगे। वहीं विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति नरसिंहपुर में और विधानसभा उपाध्यक्ष हिना कांवरे बालाघाट में झंडावंदन करेंगी।

प्रदेश के28 मंत्री भी अपने गृह जिलों और प्रभार वाले जिलों में झंडावंदन करेंगे जबकि शेष 21 जिलों में इस बार कलेक्टर झंडावंदन कर मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे। मंत्री विजयलक्ष्मी साधौ खंडवा, सज्जन सिंह वर्मा देवास, हुकुम सिंह कराड़ा शाजापुर, गोविंद सिंह भिंड, बाला बच्चन बड़वानी, आरिफ अकील सीहोर, बृजेन्द्र सिह राठौर निवाड़ी, प्रदीप जायसवाल सिवनी, लाखन सिंह यादव ग्वालियर, तुलसी सिलावट इंदौर, गोविंद राजपूत टीकमगढ़,इमरती देवी दतिया, ओंकार सिंह मरकाम डिंडौरी, प्रभुराम चौधरी रायसेन, प्रियव्रत सिंह राजगढ़, सुखदेव पांसे बैतूल, उमंग सिंगार  धार, हर्ष यादव सागर, जयवर्द्धन सिंह आगर मालवा, जीतू पटवारी उज्जैन, कमलेश्वर पटेल सीधी, लखन घनघोरिया रीवा, महेन्द्र सिंह सिसोदिया गुना, पीसी शर्मा होशंगाबाद, प्रद्द्युम्न सिंह तोमर शिवपुरी, सचिन यादव खरगौन, सुरेन्द्र सिंह हनी बघेल झाबुआ और तरुण भनोत जबलपुर में झंडावंदन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *