सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने पर युवक पर मामला दर्ज

भोपाल
मध्य प्रदेश के विदिशा में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने पर पुलिस ने एक युवक पर मामला दर्ज कर लिया है। दिलीप पंचाल ने अपने फेसबुक अकांउट पर इस्लाम के विरुद्ध एक पोस्ट लिखी थी। जिसके बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश था। मामले की शिकायत पुलिस थाने में की गई। जिसके बाद पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए दिलीप के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है वह देवास के किसी कॉलेज में अंग्रेजी पढ़ाता है। 

जानकारी के अनुसार, आरोपी दिलीप विदिशा जिले के गंज बासौदा का रहना वाला है। उसने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक आपत्तिजनक पोस्ट लिखी थी। जिसके बाद मुस्लिम समाज को लोगों में आक्रोश बढ़ गया था। स्थानीय लोगों ने आरोपी की फेसबुक पोस्ट के स्क्रिशाट के साथ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने धारा 153 (A) के तहत उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *