सोनाक्षी को नहीं पता- हनुमान जी किसके लिए लाए थे संजीवनी बूटी, जवाब के लिए ली लाइफलाइन

 नई दिल्ली    
कौन बनेगा करोड़पति 11 में शुक्रवार को कर्मवीर स्पेशल एपिसोड में रूमा देवी आईं। बता दें कि रूमा देवी को 2018 में राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने नारी शक्ति अवॉर्ड से सम्मानित किया था। रूमा 22 हजार महिलाओं को स्किल ट्रेनिंग दे चुकी हैं। सोनाक्षी सिन्हा भी रूमा देवी के काम से बहुत प्रभावित हुईं और उन्होंने रूमा देवी के प्रोडक्ट की ब्रैंड अंबेस्डर बनी। रूमा के साथ शो में सोनाक्षी सिन्हा भी पहुंचीं। शो में एक ऐसा सवाल पूछा गया जिसके बाद सोनाक्षी को काफी ट्रोल किया जा रहा है। दरअसल, बिग बी ने सवाल पूछा,  रामायण के अनुसार हनुमान किसके लिए संजीवनी बूटी लाए थे?

A. सुग्रीव   B. लक्ष्मण 
C. सीता    D. राम

सोनाक्षी को  जवाब नहीं पता था और उन्होंने इसके लिए एक्सपर्ट वाली लाइफलाइन चुनी। सोनाक्षी को जवाब ना पता होने पर उन्हें सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया जा रहा है। बता दें कि सोनाक्षी के घर का नाम रामायण है और उनके दोनों भाइयों का नाम लव-कुश है। सोनाक्षी की प्रोफेशनल लाइफ लकी बात करें तो वो इन दिनों फिल्म 'दबंग 3' की तैयारियों में बिजी हैं। इस फिल्म में वो फिर सलमान खान के साथ नजर आने वाली हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *