सुषमा स्वराज के निधन से अपूरणीय क्षति-राज्यपाल अनुसुईया उइके
रायपुर
राज्यपाल अनुसुईया उइके ने पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की निधन पर शोक व्यक्त किया है। सुश्री उइके ने अपनी श्रद्धांजलि में कहा है कि सुषमा स्वराज महान राजनेता थी। उनके निधन से देश को अपूरणीय क्षति पहुंची है।
सुश्री उइके ने अपने शोक सन्देश में ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शान्ति प्रदान करने और शोक संतप्त परिवार को इस अपूरणीय क्षति को वहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।