सुशासन को बढ़ावा देने मुख्यमंत्री आज लेंगे अफसरों की बैठक,बताएंगे साल का रोडमैप

भोपाल
नए साल की शुरुआत में मुख्यमंत्री कमलनाथ शुक्रवार को अधिकारियों से रूबरू होंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री उनसे पिछले एक साल में हुए कामों के साथ-साथ अगले साल के लक्ष्य और प्राथमिकताओं को लेकर बात करेंगे। इसमें साल 2020 के रोडमैप को लेकर चर्चा भी होगी।

 अधिकारिक सूत्रों के अनुसार, बैठक में मुख्यमंत्री भू-माफि या के  खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की भी समीक्षा करेंगे। बैठक मंत्रालय में शाम छह बजे से होगी। इसमें सभी अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव और विभागाध्यक्षों को बुलाया गया है। इसके बाद वे कुछ अधिकारियों से वन-टू-वन मुलाकात करेंगे।

  कर्जमाफी को लेकर भी चर्चा के आसार
माना जा रहा है,कि बैठक में विजन टू डिलीवरी रोडमैप 2025 के क्रियान्वयन को लेकर भी अधिकारियों से बात की जा सकती है। इसके अलावा कर्ज माफी का अंतिम चरण भी सरकार 2020 में पूरा करने का मन बना चुकी है। दूसरे चरण में कर्जमाफी का सिलसिला शुरू हो गया है। इसमें किसान के चालू खाते में एक लाख रुपए तक की कर्ज माफी दी जा रही है।

 मुख्यमंत्री का जोर सुशासन पर
दरअसल, मुख्यमंत्री कमलनाथ  का पूरा जोर सुशासन पर है। इसके मद्देनजर ही उद्योगों के लिए समयबद्ध स्वीकृति कानून सरकार लाने जा रही है। इसे एक अप्रैल से पहले प्रभावशील करने की तैयारी है, इसलिए अध्यादेश लाया जाएगा। नतीजतन,मुख्यमंत्री नए साल की शुरुआत में ही अधिकारियों के साथ बैठक करके यह साफ  कर देना चाहते हैं कि सरकार की प्राथमिकताएं क्या-क्या रहेंगी। नौकरशाही से उनकी अपेक्षाएं क्या हैं और अब तक चलाए गए कार्यक्रमों का फ ीडबैक क्या रहा, इस पर भी बात होगी। अधिकारियों से शासन-प्रशासन में सुधार के सुझाव भी मांगे जा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *