सुराजी गांव योजना के तहत गोवर्धन पूजा के दिन को मनाया जाएगा गौठान दिवस के रूप में

मुंगेली
राज्य शासन की महत्वाकांक्षी योजना सुराजी गांव योजना के तहत दीपावली के दूसरे दिन 28 अक्टूबर को आयोजित गोवर्धन पूजा के दिन को गौठान दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस हेतु कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने कृषि एवं पशुपालन विभाग के उपसंचालक और सभी जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिये है। उन्होने कहा है कि छत्तीसगढ़ में दीपावली पश्चात गोवर्धन पूजा की मान्यता तथा परंपरा है।

सुराजी गांव योजना के तहत नरवा, गरूवा, घुरूवा एवं बाड़ी कार्यक्रम चयनित स्थानों पर 72 गौठानों का निर्माण किया गया है जहां गौवंश प्रतिदिन आते है। अतः उन्होने इन चयनित 72 गौठानों में पूजा अर्चना कर गोवर्धन पूजा के दिन को गौठान दिवस मनाने के निर्देश दिये है। उन्होने बताया कि पशुओं के संवर्धन एवं संरक्षण के लिए जिले में 36 नवीन गोठानों की स्वीकृति दी गई है। गोवर्धन पूजा के दिन अर्थात 28 अक्टूबर को नवीन स्वीकृत गौठानों का निर्माण हेतु भूमि पूजन किया जाएगा। इस प्रकार पशुओं के संवर्धन एवं संरक्षण के लिए जिले में 108 गौठान हो जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *