सुनील ग्रोवर के घर लॉकडाउन में भी मेहमान ने दी दस्तक

 

सुनील ग्रोवर गजब के कमीडियन और ऐक्टर हैं। उनका सेंस ऑफ ह्यूमर और हाजिरजवाबी भी गजब की है। अब देखिए ना, लॉकडाउन के बीच एक बिन-बुलाए मेहमान उनके घर पर पहुंच गए। सुनील ग्रोवर पहले तो हैरान रह गए, लेकिन फिर उन्होंने सोचा कि चलो बिन बुलाए मेहमान की थोड़ी खातिर ही कर ली जाए। आखिर बहुत दिनों बाद कोई मेहमान उनके घर आया है और वह भी लॉकडाउन में।

लेकिन जैसे ही सुनील ग्रोवर ने मेहमान से पूछा कि वह क्या लेना पसंद करेंगे। चाय, कॉफी या कुछ ठंडा, तो मेहमान बिना बताए ही वापस चले गए। अब आप सोच रहे होंगे कि भला ऐसा कौन मेहमान सुनील ग्रोवर के घर आ पहुंचा। तो बता दें कि यह एक बाज था, जो सुनील ग्रोवर की बालकनी में आकर बैठ गया। अपने कॉमिक अंदाज और ह्यूमर के लिए मशहूर सुनील ग्रोवर ने सोचा कि बाज़ की ही खातिरदारी कर ली जाए। बस फिर क्या था उन्होंने झटपट उसके साथ वीडियो बनाया और फैन्स के साथ शेयर कर दिया।

इस वीडियो में सुनील ग्रोवर बाज से बातें करते और चाय-नाश्ता पूछते नजर आ रहे हैं। सुनील ग्रोवर का यह अंदाज फैन्स को भा गया और तारीफ भी की। वैसे लगता है कि शायद बाज़ को भी इस लॉकडाउन में सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल था। तभी तो जैसे ही सुनील ग्रोवर ने उसके नजदीक जाने की कोशिश की, वह फटाफट उड़ गया।

सुनील ग्रोवर लॉकडाउन के बीच काफी फनी और मजेदार विडियो बनाकर फैन्स के साथ शेयर करते रहते हैं। फनी अंदाज में ही वह लोगों को लॉकडाउन का पालन करने और घरों में ही रहने का मंत्र भी देते रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *