सिंहदेव की बड़ी बहन का निधन,सीएम ने शोक जताया

अंबिकापुर। प्रदेश के पंचायत ग्रामीण विकास व लोक स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव की बड़ी बहन मोहिनी सिंह राणा का निधन हो गया। नेपाल राजपरिवार में वे ब्याही गई थीं। मोहिनीसिंह राणा सरगुजा राजघराने में पिंकी दीदी के नाम से जानी जाती  थीं। वे भोपाल में रह रही थीं, उन्हें कैंसर था। बीती रात उनकी तबीयत बिगड़ी और आज सुबह निधन हो गया।
टीएस सिंह देव व उनके भतीजे आदित्येश्वर शरण सिंह देव परिवार के साथ भोपाल रवाना हो रहे हैं। सरगुजा में जन्मी मोहिनी सिंह राणा मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव स्व.मदनेश्वर शरण सिंहदेव एवं पूर्व मंत्री स्व देवेन्द्र कुमारी की जयेष्ठ पुत्री थीं।
मुख्यमंत्री ने किया गहरा दु:ख प्रकट- मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस.सिंहदेव की बड़ी बहन श्रीमती मोहिनी सिंह राणा के निधन पर गहरा दु:ख प्रकट किया है। श्री बघेल ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *