सिंगर क्रिस ब्राउन पेरिस पुलिस की हिरासत में, रेप का आरोप

अमेरिकी सिंगर क्रिस्टोफर मोरिस ब्राउन (क्रिस ब्राउन) एक बार फिर से विवादों में फंस गए हैं। रेप के आरोप में क्रिस को पुलिस ने हिरासत में लिया है। क्रिस को पेरिस पुलिस ने हिरासत में लिया है। बता दें कि उनके खिलाफ एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी। हालांकि, इस बारे में अभी तक क्रिस या उनके प्रतिनिधि ने कुछ भी नहीं कहा है।

एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि पिछले हफ्ते क्रिस ने एक होटेल के कमरे में उनका शोषण किया था। 29 वर्षीय क्रिस पर 24 साल की एक युवती ने आरोप लगाया है कि 15 और 16 जनवरी के बीच में क्रिस ने अपने होटल के रूम में उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती द्वारा गंभीर आरोप लगाए जाने पर फ्रांस की पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। युवती का कहना है कि लेस चैम्प्स- इलिसीस के पास स्थित एक क्लब में वह क्रिस से मिली। इसके बाद क्रिस उसे अपने संग अपने होटल के कमरे में लेकर गए, जहां उन्होंने उस युवती के साथ दुष्कर्म किया। हालांकि क्रिस और उनके प्रतिनिधि ने अभी इस बारे में कुछ भी नहीं कहा है।

साल 2009 में उनकी उस समय की गर्लफ्रेंड रिहाना पर क्रिस ने बुरे तरीके से हमला किया था। इसके चलते उन्हें अपनी गलती को सुधारने के लिए 6 महीने का वक्त दिया गया, घरेलू हिंसा को लेकर उनकी काउसिंलिंग भी की गई और साथ ही 6 महीने की सामुदायिक सेवा करने को कहा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *