साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ चुनाव आयोग ने लिया संज्ञान

भोपाल
 देश की हाईप्रोफाइल सीटों में शामिल हो चुकी भोपाल लोकसभा सीट पर गुरुवार को भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के बयान पर चुनाव आयोग ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए संज्ञान ले लिया है। आयोग ने विवादित बयान के चंद घंटों में ही संज्ञान लेते हुए कलेक्टर से रिपोर्ट मांगी है। माना जा रहा है कि कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर प्रज्ञा पर कोई बड़ी कार्रवाई हो सकती है। गौरतलब है कि प्रज्ञा ठाकुर ने गुरुवार को ही सीहोर में चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह को आतंकी कहा था।

कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह को आतंकी कहने वाले बयान पर भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर की मुश्किलें बढ़ गई है। चुनाव आयोग ने तत्काल इस बयान पर संज्ञान लेते हुए कलेक्टर से रिपोर्ट मांग ली है। साध्वी पर पिछले दिनों ही एफआईआर दर्ज हुई है। माना जा रहा है कि चुनाव आयोग साध्वी पर बड़ी कार्रवाई कर सकता है।

दिग्विजय के लिए बोली थी यह बात
गुरुवार को सीहोर दौरे पर प्रज्ञा भारती ने कहा कि मुख्यमंत्री रहते दिग्विजय सिंह ने सीहोर जिले की 5 फैक्ट्रियां बंद करवा दीं। उन्होंने अपने निजी स्वार्थ के कारण यह फैक्ट्रियां बंद करवाईं हैं और अपना व्यापार बढ़ाया। हजारों लोग बेरोजगार हो गए। प्रज्ञा यही नहीं रुकीं, उन्होंने कहा कि ऐसे आतंकी को समाप्त करने के लिए ही एक संत सामने आई है। प्रज्ञा ने सीधे तौर पर दिग्विजय सिंह को आतंकी कह दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *