साध्वी का प्रचार करने के बाद तो नहाना नही पड़ता: दिग्गी 

राजगढ़
मध्यप्रदेश की हाईप्रोफाइल भोपाल लोकसभा सीट पर 12  मई को चुनाव होना है। इसके पहले एमपी में जमकर सियासत हो रही है। खास करके उस दिन से जब बीजेपी ने दिग्विजय के खिलाफ साध्वी प्रज्ञा को मैदान में उतारा है।  कभी साध्वी को लेकर कांग्रेस बीजेपी पर वार कर रही है, तो कभी बीजेपी दिग्विजय को लेकर निशाना साध रही है।अब पूर्व मुख्यमंत्री और भोपाल लोकसभा प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज पर तीखें वार किए है।दिग्विजय ने कहा है कि आज कल वो (शिवराज) कहते हैं कि दिग्विजय सिंह का नाम मेरे मुंह से नहीं निकलना चाहिए नहीं तो नहाना पड़ेगा. लेकिन प्रज्ञा का प्रचार करने के बाद तो उनको नहाना नहीं पड़ता?

दरअसल, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और भोपाल से पार्टी के उम्मीदवार दिग्विजय सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर हमला बोला है। उन्होंने शिवराज के उस बयान पर निशाना साधा, जिसमें शिवराज ने कहा था कि वह दिग्विजय का नाम भी नहीं लेते नहीं तो नहाना पड़ जाता है। राजगढ़ में सोमवार को एक रैली को संबोधित करते हुए दिग्विजय ने कहा आजकल वो (शिवराज सिंह चौहान) कहते हैं कि दिग्विजय सिंह का नाम मेरे मुंह से नहीं निकलना चाहिए, नहीं तो नहाना पड़ेगा। लेकिन प्रज्ञा ठाकुर का प्रचार करने के बाद तो उनको नहीं नहाना पड़ता है।

बता दें कि मार्च महीने में राजगढ़ में ही अपने संबोधन में शिवराज ने कहा था कि एक ऐसे व्यक्ति हैं जो 10 साल मुख्यमंत्री रहे, मैं उसका नाम नहीं लूंगा वरना मुझे नहाना पड़ेगा। वह देशविरोध की बात कर रहे हैं। बीजेपी ने यहां एक विजय संकल्प यात्रा का आयोजन किया था, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी शिरकत की थी। राजगढ़ में दिग्विजय की मजबूत पकड़ मानी जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *