सांख्यिकी पदाधिकारी ने की आत्महत्या

 पटना                                                                            
थाना क्षेत्र के बस स्टैंड के समीप एक किराए के मकान में रह रहे जेएसएस() रणजीत कुमार( उम्र 30 वर्ष )ने फांसी का फंदा लगा आत्महत्या कर ली। बुधवार की सुबह काम करने वाली दाई जब आयी तब कमरे में जेएसएस का शव पंखे के कुंडी से लटकता देख उसके होश उड़ गए।घटना की जानकारी मकान मालिक व पदाधिकारियों को दी गयी।घटनास्थल पर बीडीओ रामजी पासवान, पुलिस इंस्पेक्टर राजीव रंजन व थानाध्यक्ष नरोत्तम चन्द्र पहुंचे व मामले की तहकीकात शुरू की।

बीडीओ रामजी पासवान ने बताया कि प्रखण्ड सांख्यिकी पदाधिकारी बस स्टैंड के समीप किराए के मकान में रहते थे।इनका दो शादी को लेकर पारिवारिक विवाद चल रहा था। पहली पत्नी को हाईकोर्ट से पारिवारिक भत्ता को लेकर कुछ दिन पूर्व आये आदेश को लेकर हाल के दिनों में वे कुछ परेशान थे।सम्भवतः पारिवारिक तनाव को लेकर उन्होनें ऐसा कदम उठाया है।बहरहाल मामले की जांच की जा रही है व उनके परिजनों को घटना की सूचना दी गयी है।उनके आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *