सहारा रेगिस्तान में है रहस्यमयी आंख! आपने देखी क्या

यूं तो दुनिया भर में बहुत से अजूबे मौजूद हैं। इन अजूबों को देखकर लोग हैरान हो जाते है। इनमें से कुछ तो ऐसे हैं जिनके राज पर से आज भी वैज्ञानिक पर्दा नहीं उठा सके हैं। 

लेकिन आज जिस अजूबे के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं वो वाकई हैरान कर देने वाला है। कुदरत की रिचाट स्ट्रक्चर भी एक ऐसी ही अनोखी संरचना है। 

इसको सहारा रेगिस्तान की ‘रहस्यमयी आंख’ के नाम से भी जाना जाता है। अफ्रीकी महाद्वीप के इस विशालकाय रेगिस्तान के बीच में यह लगभग 30 मील में फैली एक प्राकृतिक संरचना है।

माना जाता है कि इसका निर्माण मिट्टी के खिसकने की वजह से हुआ है। हालांकि, इसे लेकर समय-समय पर वैज्ञानिकों के अपने-अपने मत सामने आते रहे हैं, कुछ का मानना है कि यह एलियन यानी दूसरे ग्रह के प्राणियों द्वारा बनाई गई आकृति हो सकती है।

वैज्ञानिकों द्वारा यह भी तथ्य सामने आए हैं जिसमें कहा गया है कि सहारा रेगिस्तान पहले समुद्र से पूरी तरह ढका हुआ था। लेकिन धीरे-धीरे यह इलाका रेगिस्तान में बदल गया। पानी के सिकुडऩे और रेत के बनने से यहां एक ऐसी आकृति का निर्माण हुआ जो देखने में एक विशालकाय आंख की तरह लगती है।

खास बात है कि यह अद्भुत संरचना आकाश में बेहद ऊंचाई से ही नहीं, अंतरिक्ष से भी साफ नजर आती है। केवल सहारा रेगिस्तान में ही दिखाई देती है, कुछ-कुछ ऐसी ही प्रतीत होती आकृतियां धरती के अन्य हिस्सों में भी देखी गई हैं जिनमें से एक है ‘बेलिज का द ग्रेट ब्ल्यू होल।’ यह भी एक विशालकाय नीली आंख की तरह ही दिखाई देती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *