सम्पति कर में छूट चाहते तो यह खबर आपके लिए है

छिंदवाड़ा नगर निगम आयुक्त राहुल सिंह ने संपत्ति कर वसूली की समीक्षा के दौरान राजस्व निरीक्षकों को अधिक से अधिक करदाताओं को संपत्ति कर में छूट दिलाने के निर्देश दिए।     निगमायुक्त ने निर्देश दिए कि नगर निगम द्वारा 30 सितंबर तक चालू वर्ष के संपत्ति कर में प्रदाय 6.25% छूट लाभ सभी करदाता प्राप्त करें, इसके लिए सभी राजस्व निरीक्षक अधिनस्थ सहायक राजस्व निरीक्षकों को शत प्रतिशत बिल वितरण की लगातार समीक्षा करें। इसके साथ ही आयुक्त ने बताया कि संपत्ति करदाता अपना कर निगम मुख्यालय, कुकड़ाजगत , जगन्नाथ स्कूल जोन, चंदनगांव एवं लोनिया करबल जोन कार्यालयो में 6.25% छूट के साथ जमा कर सकते है।
30 सितंबर तक मिलेंगे संपत्ति कर में सवा छः प्रतिशत छूट प्राप्त होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *