समय पर ही मिलेंगे भारत को राफेल विमान : राजनाथ सिंह

नई दिल्ली
कोरोना वायरस संकट से जूझ रहे देश के बॉर्डर पर भी खतरे के बादल मंडरा रहे हैं। इस बीच राहत देनेवाली खबर आई है। फ्रांस ने भारत को भरोसा दिया है कि लड़ाकू विमान राफेल की डिलिवरी टाइम पर होगी। फ्रांस की रक्षा मंत्री ने राजनाथ सिंह को इस बात की जानकारी दी है।

भारत और फ्रांस ने साल 2016 में राफेल सौदे पर दस्तखत किया था। दोनों सरकारों के बीच हुए समझौते के मुताबिक भारत को 36 राफेल विमान मिलने हैं।

राजनाथ सिंह ने बताया कि फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ले से उनकी फोन पर बात हुई थी। इस बातचीत में पार्ले ने कहा कि फ्रांस राफेल की डिलिवरी वक्त पर करने के लिए प्रतिबद्ध है और कोरोना संकट के दौर में भी ऐसा ही होगा। दोनों ने कोरोना वायरस, बॉर्डर सुरक्षा पर भी बात की। दोनों देशों ने एक दूसरे की हरसंभव मदद का भरोसा दिया। पहले खबरें थीं कि कोरोना काल में राफेल की डिलिवरी में देरी हो सकती है। यह देरी कुछ हफ्तों की होने की बात कही गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *