सड़क किनारे मिली लाश, पटना में भोजपुरी सिंगर रंजन कुमार की हत्या

 पटना                                                                                                                          
राजधानी पटना में भोजपुरी सिंगर रंजन कुमार सिंह की हत्या कर दी गई। हत्या करने के बाद रंजन कुमार के शव को एनएच 98 के किनारे बाउंड्री के अंदर बालू के ढेर पर फेंक दिया गया। सोमवार सुबह स्थानीय लोगों ने जब शव को देखा तो इसकी सूचना पुलिस काे दी। ये घटना पटना के जानीपुर इलाके के सिमरा गांव की है। 

घरवालों के मुताबिक 10 दिन पहले ही रंजन को हत्या की धमकी मिली थी। हत्या का आरोप गांव के ही एक शख्स अरुण सिंह और कुख्यात अपराधी माणिक पर लगा है। भोजपुरी गायक की हत्या के बाद पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया और भड़की भीड़ ने मौके पर पहुंची जानीपुर थाने की पुलिस से भी धक्का मुक्की की। 

मृतक के पिता सुनील कुमार ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा है कि उनके बेटे ने 10 दिन पहले ही अपनी हत्या की आशंका जताते हुए थाने में लिखित शिकायत दी थी। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। गुस्साए गांववालों ने सिमरा के पास NH98 को भी जाम कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *