शौर्य स्मारक के सामने से स्वाभिमान रैली निकाली, कांग्रेस के समर्थन में पूर्व सैनिक 

भोपाल
पूर्व सैनिक और उनका परिवार भी कांग्रेस के समर्थन में मैदान में आ गया है। सैनिक और उनके परिजनों ने आज शौर्य स्मारक से प्रदेश कांग्रेस कार्यालय तक पैदल मार्च करते हुए रैली निकाली। इस रैली को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह ने कहा कि  कांग्रेस हमेशा देश के शहीद सैनिकों का सम्मान करती है और हमेशा उनके साथ खड़ी है।

मेजर जनरल श्याम श्रीवास्तव की अगुवाई में सभी पूर्व सैनिक, अर्द्धसैनिक बलों के सदस्य और पूर्व शासकीय कर्मचारियों और उनके परिजनों ने शौर्य स्मारक के सामने से आज सुबह रैली निकाली। यह रैली विभिन्न मार्गो से होते हुए प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंची। यहां पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह और श्याम श्रीवास्तव ने पूर्व सैनिकों को संबोधित किया। पूर्व सैनिकों ने भी कहा कि पूर्व सैनिक और उनके परिजन शहीदों का अपमान करने वालों का चुनावों में साथ नहीं देंगे और साम्प्रदायिक सदभाव कायम करने वाली कांग्रेस के पक्ष में इस बार लोकसभा चुनाव में मतदान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *