शुद्ध के लिये युद्ध अभियान, मिलावटखोरों के खिलाफ इंदौर में विशाल पद-यात्रा

इंदौर
प्रदेश में शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के अन्तर्गत आज इंदौर में नागरिकों ने विशाल पद-यात्रा निकाली। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री तुलसीराम सिलावट, विधायकसंजय शुक्ला, पद्मश्री डॉ. श्रीमती जनक पलटा और भालू मोंढ़े सहित समाज के विभिन्न वर्गों के गणमान्य नागरिक पद-यात्रा में शामिल हुए। पद्मश्री डॉ. श्रीमती पलटा ने स्थानीय रीगल टाकीज चौराहे पर लोगों को मिलावट के ख़िलाफ़ जागरूकता की शपथ दिलायी।

पद-यात्रा स्थानीय मधुमिलन टॉकीज चौराहा पर नेहरू प्रतिमा से प्रारंभ हुई। पद-यात्रा में बड़ी संख्या में बुद्धिजीवी वर्ग, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, स्वास्थ्य कर्मचारी संघ, मिठाई व्यापारी संघ, इन्दौर कन्फेक्शनरी एसोसिएशन, एन.एस.एस, एन.सी.सी के कैडेट्स, मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के श्री संजय जगदाले, श्री अशोक कुमुट एवं अन्य सदस्य, इंडियन डेंटल एसोसिएशन, प्राध्यापक संघ, विभिन्न महाविद्यालयों के प्राचार्य, प्राध्यापक और विद्यार्थीगण सहित बड़ी संख्या में समाजसेवी संगठन और नागरिक शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *