शाहरुख खान का एक और टीवी शो ‘दूसरा केवल’, दूरदर्शन पर किया जाएगा प्रसारित

कोरोना महामारी के कारण किए गए लॉकडाउन में शूटिंग ठप होने की वजह से टीवी पर पुराने क्लासिक शोज का टेलिकास्ट किया जा रहा है। इसी कड़ी में सुपरस्टार शाहरुख खान का हिट टीवी शो 'सर्कस' भी दूरदर्शन पर दोबारा टेलिकास्ट किया गया। अब शाहरुख का एक और टीवी शो टीवी पर दिखाया जाएगा।

'सर्कस' के बाद 'दूसरा केवल' नाम का टीवी शो दर्शकों का मनोरंजन करने लौट रहा है। 1989 में आए इस टीवी सीरियल में शाहरुख मुख्य भूमिका में थे। दूरदर्शन ने 'दूसरा केवल' का प्रोमो ट्विटर पर शेयर किया है। यह जल्द ही डीडी रेट्रो पर प्रसारित किया जाएगा।

शाहरुख ने इस टीवी शो में केवल नाम के एक ऐसे ग्रामीण व्यक्ति का किरदार निभाया था तो शहर जाता है और फिर कभी वापस नहीं लौटता। शहर में जब वह अपने एक करीबी दोस्त के गैर कानून काम करने से मना कर देता है तो वही दोस्त उसकी हत्या कर देता है। शो के आखिर में केवल यानी शाहरुख खान का वही दोस्त गांव लौटता है और गांव वाले उसे दूसरे केवल के तौर पर अपना लेते हैं। 'दूसरा केवल' में शाहरुख खान डबल रोल में नजर आए थे। इसी शो से वह रोमांटिक हीरो बनकर भी उभरे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *