शाओमी-पोको फोन के लिए MIUI 12 का इंतजार?  

 
नई दिल्ली

शाओमी की ओर से बीते दिनों लेटेस्ट MIUI 12 यूआई अनाउंस किया गया है और कुछ डिवाइसेज के यूजर इसके बीटा टेस्टर बन सकते हैं। Redmi K20 (Mi 9T), Redmi K20 Pro (Mi 9T Pro) और Mi 9 को यह अपडेट दिया गया है तो वहीं, Redmi Note 8 Pro, Redmi Note 7/7S/7 Pro और Poco F1 यूजर्स बीटा टेस्टर के तौर पर रजिस्टर कर सकते हैं। हालांकि, सभी डिवाइसेज को सारे MIUI 12 फीचर्स नहीं दिए जाएंगे।

कैमरा इंप्रूवमेंट्स
नए MIUI 12 में यूजर्स को कैमरा में नए फीचर्स और इंप्रूवमेंट्स के अलावा कुछ मल्टीटास्किंग फीचर्स, जैसे- फ्लोटिंग विंडोज वगैरह ऑफर किए जा रहे हैं। हम यहां आपको बताने जा रहे हैं कि किन डिवाइसेज को कौन से MIUI 12 फीचर्स नए अपडेट के साथ मिलेंगे। इन MIUI 12 डिवाइसेज को नए कैमरा फीचर्स दिए जाएंगे,

– Mi 10/Mi 10 Pro/Mi 10 Lite
– Mi Note 10/Mi Note 10 Lite
– Mi 9/Mi 9T Pro/Mi 9T/Mi 9 Lite/Mi 9 SE
– Mi 8/Mi 8 Pro
– Mi MIX 3
– Mi MIX 2S
– Redmi K20 Pro/Redmi K20
– POCO F2 Pro
– POCO X2
– POCO F1/POCOPHONE F1
– Redmi Note 9 Pro/Note 9 Pro Max/Note 9s/Note 9
– Redmi Note 8 Pro/Redmi Note 8/Redmi Note 8T
– Redmi 8/Redmi 8A/Redmi 8A Dual
– Redmi Note 7 Pro/Note 7/Note 7S
– Redmi 7/Redmi 7A
– Redmi Note 6 Pro
– Redmi Y3

 
मल्टीटास्किंग फीचर्स
साथ ही ढेर सारे डिवाइसेज को कंपनी की ओर से मल्टीटास्किंग फीचर्स और एनिमेटेड आइकन्स भी दिए ही जाएंगे। हालांकि, कुछ स्मार्टफोन्स इस लिस्ट में शामिल नहीं हैं। Redmi Note 6 Pro और Redmi 7A को फ्लोटिंग विंडोज और एनिमेटेड आइकन फीचर्स नहीं दिए जाएंगे। इसी तरह Mi Max 3 को नए कैमरा फीचर्स नहीं मिलेंगे। MIUI 12 का एक और फीचर Super Wallpapers है। यह फीचर भी कुछ शाओमी-पोको डिवाइसेज को ही मिलेगा,

– Xiaomi Mi 10
– Xiaomi Mi 10 Pro
– Xiaomi Mi 10 Lite
– Xiaomi Mi 9
– Xiaomi Mi 9T Pro
– Xiaomi Mi 8
– Xiaomi Mi 8 Pro
– Xiaomi Mi MIX 3
– Redmi K20 Pro
– POCO F2 Pro

 
ऐसे में यूजर्स को स्टेबल MIUI 12 अपडेट का इंतजार करना चाहिए। सभी डिवाइसेज को सारे MIUI 12 फीचर्स ना देने की वजह यह है कि उनकी परफॉर्मेंस पर इसके चलते असर ना पड़े और यूजर्स को नए यूजर इंटरफेस का बेहतर एक्सपीरियंस मिलता रहे।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *