शहर के विकास के लिए सरकार बनाएगी मैहर विकास प्राधिकरण !

भोपाल
भाजपा विधाायक नारायण त्रिपाठी को कांग्रेस में लाने के चल रहे प्रयासों से नाराज मैहर में पार्टी नेताओं को मनाने के लिए सरकार बड़ा फैसला ले सकती है। मां शारदा के इस शहर के विकास के लिए सरकार मैहर विकास प्राधिकरण बना सकती है। इस प्राधिकरण में बतौर अध्यक्ष और उपाध्यक्ष यहां के दो नेताओं को पार्टी साधेगी।

कांग्रेस नेताओं की नाराजगी दूर करने के लिए सरकार बड़ा फैसला ले सकती है। वह मैहर विकास प्राधिकरण का गठन कर सकती है। जिसमें नाराज आधा दर्जन बड़े नेताओं में से ही दो नेताओं को एडजस्ट कर अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनाया जा सकता है। ऐसा माना जा रहा है कि श्रीकांत चुतर्वेदी को इसका अध्यक्ष पद दिया जा सकता है। चतुर्वेदी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर नारायण त्रिपाठी के खिलाफ लड़े थे।

बुधवार को सदन में आए एक विधेयक पर मतविभाजन के दौरान भाजपा के विधायक नारायण त्रिपाठी और शरद कोल ने सरकार का साथ दिया था। इसके बाद दोनों ही विधायक मुख्यमंत्री कमलनाथ के साथ मीडिया के सामने आए थे। इसके बाद से यह तय माना जा रहा है कि दोनों विधायक अब जल्द ही कांग्रेस में आने वाले हैं।

त्रिपाठी के कांग्रेस में आने के प्रयासों से मैहर कांग्रेस के कई नेता नाराज है। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रहे श्रीकांत चतुर्वेदी ने खुलकर विरोध शुरू कर दिया है। वहीं नगर पालिका अध्यक्ष धर्मेश घई, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामनिवास उरमलिया, पुष्पराज सिंह बघेल और आरके सिंह भी त्रिपाठी को कांग्रेस में लाए जाने का विरोध कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *