वैलंटाइंस डे पर nail art designs बनवा कर दिखें सबसे अलग

इस वैलंटाइंस डे पर आपके नेल्‍स भी कुछ अलग दिखने चाहिए। इसके लिए चाहें तो आप अपने नेल्‍स पर आर्ट बनवा सकती हैं। वैसे ये इतने मुश्किल भी नहीं आप भी चाहें तो खुद ही इन्‍हें बना सकते हैं।

नेल्‍स और स्किन पर ज्‍यॉमेट्रिकल डिजाइन
आप अपने नेल्‍स पर पहले लाइट कलर लगाएं। यह बेस कलर होगा, इसके ऊपर डार्क कलर से डिजाइन बनाएं। आप चाहें तो किसी एक नाखून पर भी बना सकते हैं या चाहें तो सभी पर। थोड़ा और अलग हट कर दिखने के लिए अपनी स्किन पर भी फ्लोरल से लेकर ज्‍यॉमेट्रिकल डिजाइन ट्राइ कर सकते हैं। वैलंटाइंस का मौका है तो नेल्‍स पर गुलाब या छोटे हार्ट भी पेंट कर सकते हैं।

पोल्का डॉट्स नेल आर्ट
पोल्‍का डॉट एक ईस्‍टर्न यूरोपियन डिजाइन है। नेल आर्ट में यह न सिर्फ आपके नाखूनों की खूबसूरती बढ़ाता है, बल्कि आपके लुक को स्टाइलिश भी बनाता है। इसके लिए सबसे पहले अपने नाखूनों पर सिंगल रंग के बेस शेड का नेलपेंट लगाएं। गुलाबी, ऑरेन्ज या काले रंग का नेलपेंट इसके लिए ठीक रहेगा। इसके बाद एक टूथपिक से उस पर डॉट्स बना दें।

कॉन्फेटी क्लासिक नेल आर्ट
ग्लिटर कॉन्फेटी नेल आर्ट सुबह या शाम को बाहर जाने के लिए परफेक्ट हैं। इसके लिए, अपने नाखूनों पर न्यूड शेड का नेलपेंट लगाएं। इसके बाद ग्लिटर कॉन्फेटी को उसपर अप्लाई करें। जब ये सूख जाए, तो एक ट्रांसपैरंट पेंट इस पर लगाएं।

पर ध्‍यान रहे
नेल आर्ट का यह ऑप्शन परमानेंट नहीं है। इसे टेम्पररी ऑप्शन के तौर पर ही लेना होगा। इसे बनाने के बाद थोड़ा समय सूखने के लिए दें, कम से कम बीस मिनट। सबसे बड़ी बात, पार्टी में या कहीं भी खाना खाते वक्त सावधानी बरतना जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *