विधायकों को हर साल देना होगा संपत्ति का ब्यौरा, सरकार लाएगी कानून

भोपाल
मध्य प्रदेश में वक्त है बदलाव का नारा लेकर सत्ता में आई कांग्रेस सरकार अब कई बड़े बदलाव करने जा रही है| विधायकों की सम्पत्तियों को लेकर अक्सर सवाल खड़े होते हैं, जिसको लेकर नई सरकार कानून लाने जा रही है| मध्य प्रदेश के संसदीय कार्य मंत्री गोविंद सिंह ने इसके संकेत दिए हैं| 

मंत्री गोविंद सिंह ने इस सम्बन्ध में कहा है कि अब हर साल मंत्रियों के साथ सभी विधायकों को अपनी संपत्ति का लेखा जोखा विधानसभा के पटल पर रखना होगा| इसे अनिवार्य किया जाएगा| सरकार जल्द इसको लेकर कानून बनाएगी| उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि का चेहरा जनता के सामने आईने की तरह साफ होना चाहिए| 

वहीं खजाने की माली हालत को देखते हुए मंत्री गोविन्द सिंह ने अपने मंत्रियों को खर्चे में कटौती की नसीहत दी है| उन्होंने कहा , बंगलो में रिनोवेशन के नाम पर उन्हें भव्य ना बनाएं। प्रदेश में अभी भी कई लोग बेघर हैं | बंगलों में केवल इतना काम कराएं ताकि रात को आराम से सो सकें| 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *