विधानसभा आॅडिटोरियम/सेंट्रल हाल में वोटिंग, मास्क अनिवार्य

भोपाल। मध्यप्रदेश में 19 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव इस बार कोरोना के साये में होंगे। विधानसभा के एक रिपोर्टर के कोरोना पॉजीटिव पाए जाने के बाद यहां मतदान के लिए व्यवस्थाओं में बदलाव किया गया है। अब मतदान आॅडिटोरियम या सेंट्रल हाल में कराया जाएगा और मतदान करने के लिए पहुंचने वाले सभी विधायकों को मास्क लगाना और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य कर दिया गया है। मतदान कक्ष में प्रवेश से पहले सभी विधायकों को सेनेटाईजर और मास्क सचिवालय खुद देगा। आम तौर पर समिति कक्ष में मतदान होता था।  मतदान के लिए पहुंचने वाले सभी विधायकों को मॉस्क लगाना और हाथों को सेनेटाईज करना अनिवार्य होगा। मतदान के पहले विधानसभा सचिवालय मास्क नहीं लगाकर आने वाले विधायकों को स्वयं मास्क उपलब्ध कराएगा। हाथों को साफ करवाने और सेनेटाईज कराने की व्यवस्था होगी। मतदान से पहले विधायकों को फुल बॉडी सेनेटाईज करने की व्यवस्था भी की जा रही है।
ढाई सौ मतपत्र छपेंगे: दो विधायकों के निधन और 22 विधायकों के इस्तीफे के बाद कुल 206 विधायक मतदान में शामिल होंगे। ढाई सौ मतपत्र छपवाए जा रहे है। भाजपा से ज्योतिरादित्य सिंधिया और सुमेर सिंह सोलंकी तथा कांग्रेस से दिग्विजयसिंह और फूल सिंह बरैया मैदान में है। एक सीट के लिए 52 वोट जरुरी होंगे।  भाजपा के 107, कांग्रेस के 92, बसपा के दो, सपा का एक और चार निर्दलीय विधायक है। दलीय गणित के हिसाब से भाजपा को दो और कांग्रेस को एक सीट पर विजय मिलना तय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *