वनप्लस 6टी और वनप्लस 6 को मिलना शुरू हुआ लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट

OnePlus ने अपने वनप्लस 6टी और वनप्लस 6 डिवाइसेज को लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट देना शुरू कर दिया है। कंपनी वनप्लस 6टी के लिए OxygenOS Open Beta 2 और वनप्लस 6 के लिए Open Beta 10 अपडेट दे रही है। इस अपडेट के साथ कंपनी अपने इन डिवाइसेज को अपडेट करने के साथ ही और भी कई नए फीचर उपलब्ध करा रही है जिनमें सिस्टम, फोन, गैलरी और लॉन्चर का ऑप्टिमाइजेशन मुख्य है।

इस अपडेट के सबसे बड़ी खासियत है इसके साथ दिया जाने वाला नया कॉलर आइडेंटिफिकेशन फीचर। कंपनी इस फीचर को केवल भारतीय वनप्लस यूजर्स के लिए उपलब्ध करा रही है। इस लेटेस्ट अपडेट को कंपनी ओवर द एयर (OTA) के माध्यम से डिवाइसेज तक पहुंचा रही है। बता दें कि वनप्लस का यह अपडेट बीटा वर्जन में है और यूजर्स को इस अपडेट को इंस्टॉल करने पर फोन में कुछ बग्स या दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। कंपनी का कहना है कि बीटा टेस्टिंग के बाद जल्दी ही इस अपडेट का फाइनल वर्जन जारी कर दिया जाएगा।

जो यूजर्स पहले से ही अपने वनप्लस 6टी और वनप्लस 6 डिवाइसेज पर बीटा सॉफ्टवेयर चला रहे हैं उन्हें भी कंपनी का यह लेटेस्ट अपडेट जल्द ही मिल जाएगा। नए ओपन बीटा अपडेट में स्क्रीन की ब्राइटनेस में सुधार किया गया है। इसके साथ ही सिस्टम को स्मूदली रन कराने के लिए कई बग फिक्स भी किए गए हैं। फोन के गैलरी ऐप में कंपनी ने कई बेहतरीन बदलाव किए हैं जिससे कि यूजर्स अपनी फोटो और विडियोज का एक कलेक्शन बनाने के साथ ही उसे कॉपी और मूव भी कर सकते हैं।

गौरतलब है कि कंपनी ने वनप्लस 6 के लिए सितम्बर 2018 में ऐंड्रॉयड 9 पाई अपडेट जारी कर दिया था। वहीं दूसरी तरफ वनप्लस 6टी आउट ऑफ द बॉक्स ऐंड्रॉयड 9 पाई के साथ लॉन्च किया गया था। इसके साथ ही कंपनी वनप्लस 3 और वनप्लस 3टी डिवाइसेज के लिए भी ऐंड्रॉयड 9 पाई अपडेट जारी करने के बारे में बोल चुकी है और निकट भविष्य में इन डिवाइसेज को यग लेटेस्ट अपडेट उपलब्ध करा दिया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *