लोकसभा की सभी 11 सीटें जीतेंगे : रमन सिंह

रायपुर
भारतीय जनता पार्टी को मिली करारी हार के बाद कार्यकर्ताओं को उत्साहित करने के लिए पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के बहाने शक्ति प्रदर्शन किया। रमन को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने के बाद वे पहली बार रायपुर आए थे। हवाईअड्डे पर कार्यकर्ताओं ने डोल-नगाड़े के साथ जोरदार स्वागत किया। इस दौरान रमन ने कहा, अभी लोकसभा की 11 की 11 सीटों को जीतने का लक्ष्य है।

हवाई अड्डे पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. सिंह ने कहा, राष्ट्रीय नेतृत्व ने राष्ट्रीय स्तर पर उपाध्यक्ष का दायित्व दिया है। खुशी है कि भाजपा में एक सामान्य से कार्यकर्ताओं को, मंडल अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष जैसा अलग-अलग दायित्व दिया है, जिसे पूरी ईमानदारी से पूरा किया है। पहली बार राष्ट्रीय स्तर का दायित्व मिला। मेरा पहला प्रयास होगा कि राजनांदगांव से चलकर कवर्धा और कवर्धा से चलकर पूरे छत्तीसगढ़ की पूरी 11 लोकसभा सीटों पर भाजपा का परचम लहराना है। कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाकर जनता के बीच जाएंगे।

प्रदेश अध्यक्ष का चयन जल्द
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक को नेता प्रतिपक्ष का दायित्व मिल गया है। प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव भी शीर्ष कर लिया जाएगा। केंद्र की राजनीति में जाने के सवाल पर रमन ने कहा, अभी वो विधायक हैं। विधायक के नाते अभी जिम्मेदारी पूरी करेंगे। संगठन में जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी, उसे पूरा करेंगे। अभी लक्ष्य लोकसभा का है।

गौरतलब है कि प्रदेश अध्यक्ष के लिए अभी से कई दावेदार सक्रिय हो गए। आदिवासी नेता को प्रदेश अध्यक्ष की कामन देने की चर्चा जोरों पर हैं। हालांकि इन सब के बीच एक बात तय है कि अगला प्रदेश अध्यक्ष के चयन में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री सौदान सिंह की पसंद सबसे अहम होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *