लॉकडाउन : महिला ने पुलिस से लगाई गुहार, ‘मेरे पति की हो गई है मौत, मुझे प्रतापगढ़ भिजवा दीजिए’

 कानपुर 
हेलो, मेरे पति की मौत हो गई है। मुझे चाहे जैसे हो प्रतापगढ़ भिजवाइए। एक महिला की इस गुहार पर पुलिस ने पीड़िता को घर भेजने की व्यवस्था की। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ स्थित बेल्हा मंदिर के पास रहने वाले होमगार्ड बृजलाल की पत्नी रूबी चार माह पहले मायके आई ब्लॉक, बर्रा विश्वबैंक आई थीं। बुधवार देर रात बृजलाल की बीमारी के चलते मौत हो गई। इसकी जानकारी गुरुवार सुबह ससुरालियों ने रूबी को दी। लॉकडाउन में रूबी को प्रतापगढ़ जाने का कोई रास्ता नहीं सूझा तो कंट्रोल रूम में फोनकर मदद मांगी। कंट्रोल रूम पुलिस ने मौके पर जाकर जानकारी की और इसकी सूचना बर्रा इंस्पेक्टर रणजीत सिंह को दी। उन्होंने आनन-फानन में एक कार की। ड्राइवर को अपना नंबर देकर कार से पीड़िता को प्रतापगढ़ भेजा।
 
पुलिस और पार्षद के सहयोग से अंतिम संस्कार
सेन पश्चिम पारा के सिंह बिहार कॉलोनी निवासी मजदूर राजू कुशवाहा की गुरुवार सुबह मौत हो गई। परिवार के पास अंतिम संस्कार और शव घाट तक ले जाने के पैसे तक नहीं थे। इसकी जानकारी पार्षद मेनका सेंगर को हुई तो उन्होंने पहुंचकर अंतिम संस्कार के लिए पैसों का इंतजाम किया। सेन पश्चिम पारा चौकी इंचार्ज ने खुद के खर्च पर शव भैरवघाट तक भिजवाने के लिए गाड़ी मंगवाई। इसके बाद शव का भैरव घाट में अंतिम संस्कार हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *