लड़के डीजे बजाकर उसका बर्थडे मना रहे थे, लड़की ने कर ली आत्महत्या 

 भोपाल
 मध्य प्रदेश में एक छात्रा के सुसाइड का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। टिकमगढ़ जिला मुख्यालय से करीब 55 किलोमीटर दूर थरबराना गांव में कथित तौर पर अज्ञात लड़कों द्वारा अपना जन्मदिन मनाने और डीजे पर नाम पुकारे जाने से परेशान होकर 16 वर्षीय एक छात्रा ने खुदकुशी कर ली।

जतारा थाने के प्रभारी निरीक्षक आनंद परिहार ने मंगलवार को बताया कि थरबराना गांव में एक लड़की ने अपने सोमवार रात को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि 10 वीं की छात्रा गांव से दो किलोमीटर दूर हाई स्कूल में पढ़ने जाती थी। उन्होंने बताया कि लड़की के स्कूल में पढ़ने वाले दूसरे गांव के कुछ लड़के 22 दिसंबर को लड़की का जन्म दिन मनाने उसके गांव पहुंचे और डीजे पर उसका नाम लेकर संगीत की धुन पर वहां नाचे।

परिहार ने बताया कि पुलिस लड़कों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि पीड़िता लड़कों द्वारा सबके सामने उसका नाम पुकारे जाने से परेशान और अवसाद में थी। वहीं दूसरी ओर पीड़िता के परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया कि लड़की को स्कूल आते-जाते समय कुछ लड़के उसे परेशान करते थे और इस मामले में भी वह लड़के शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *