रोमन कैथलिक चर्च से जुड़े पादरियों ने किया 175 बच्चों का यौन शोषण: रिपोर्ट

 
मैक्सिको सिटी

रोमन कैथलिक चर्च की मैक्सिकन शाखा से जुड़े पादरियों पर कई बच्चों के यौन शोषण का आरोप लगा है। शनिवार को प्रकाशित एक आंतरिक रिपोर्ट में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि चर्च से संबद्ध पादरियों ने कम से कम 175 बच्चों का यौन शोषण किया। रिपोर्ट के अनुसार, लीगनरीज ऑफ क्राइस्ट के संस्थापक मार्शियल मैसिएल ने कम से कम 60 बच्चों का यौन शोषण किया।
वर्ष 1941 के बाद से कुल 33 पादरियों या छोटे पादरियों ने किशोर उम्र के बच्चों का यौन शोषण किया है। रिपोर्ट में 1941 से लेकर 16 दिसंबर 2019 तक के मामलों की जानकारी दी गई है। इस संबंध में एक बयान में कहा गया है,'अधिकतर पीड़ितों में से 11 से 16 वर्ष की आयु के किशोर लड़के हैं।' इसमें कहा गया है कि यौन शोषण करने वाले 33 में से 18 पादरी अब भी संगठन का हिस्सा हैं लेकिन उन्हें जनता या नाबालिगों से जुड़े कार्यों से हटा दिया गया।

2008 में हुई मैसिएल की मौत
मैसिएल को यौन शोषण के आरोपों का वर्षों तक सामना करने के बाद पोप बेनेडिक्ट ने 2006 में जिंदगी भर के लिए प्रार्थना करने के अधिकार से वंचित करने का आदेश दिया था। मैसिएल की 2008 में मौत हो गई थी। उसने आरोप लगाने वाले लोगों का कभी सामना नहीं किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *