रेड टी-शर्ट के साथ टॉवल पहने हुए दिखे रितिक रोशन

रितिक रोशन की इंस्टाग्राम पर रीसेंट फोटो काफी चर्चा में है। इस तस्वीर में वह रेड टी-शर्ट के साथ टॉवल पहने हुए हैं। उन्होंने इस लुक के लिए रणवीर सिंह को क्रेडिट दिया है। इस पर रणवीर सिंह ने भी उनको मजेदार रिप्लाई किया है।

रितिक को बताया. 'फैशन इंस्पिरेशन'रितिक रोशन का लेटेस्ट इंस्टा पोस्ट चर्चा में है। उन्होंने वाइट टॉवल में एक तस्वीर शेयर की जिस पर फैशन इंस्पिरेशन रणवीर सिंह को लिखा है। रणवीर भी कहां पीछे रहने वाले थे। उन्होंने रितिक की फोटो पर मजेदार कॉमेंट किया। उन्होंने उन्हें 'सेक्स गॉड' लिखा है। बता दें कि रितिक को हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का ग्रीक गॉड कहा जाता है। अब रणवीर ने उन्हें सेक्स गॉड बना दिया।

दीपिका और रणवीर हैं रितिक के फैन
बता दें कि रितिक की लास्ट फिल्म 'वॉर' रिलीज होने के बाद रणवीर और दीपिका रितिक की तारीफ करते नहीं थक रहे। दीपिका ने मुंबई मिरर के एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि वे दोनों उनके बड़े फैन हैं।

दीपिका करना चाहती हैं रितिक के साथ काम!
दीपिका ने बताया था कि उन्हें और रणवीर को साथ में बैठकर रितिक की तारीफ करने में बहुत मजा आता है। दीपिका ने यह भी बताया था कि वह रितिक के साथ काम करना चाहती हैं।

रितिक के पैर में चोट
तस्वीर में रितिक के लुक के अलावा उनके पैर में बंधे बैंडेज पर भी सबका ध्यान गया। 'सुपर 30' की उनकी को-स्टार मृणाल ठाकुर ने पोस्ट पर कॉमेंट किया है कि उनके पैर को क्या हुआ?

इस फिल्म में आने के चर्चे
वर्कफ्रंट पर बात करें तो खबर है कि रितिक फराह खान की 'सत्ते पे सत्ता' की रीमेक में नजर आएंगे। हालांकि इस बारे में ऑफिशल कन्फर्मेशन आना बाकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *