रिलीज हुआ द लैंडर्स का नया गाना ‘हार्ट पेशंट’

'आई थिंक दिल्ली' और 'मोरनीए' की जोरदार सफलता के बाद टाइम्स म्यूजिक ने द लैंडर्स का नया म्यूजिक विडियो द हार्ट पेशंट रिलीज किया है। टाइम्स म्यूजिक की एक्सक्लुसिव रिलीज द हार्ट पेशंट मजेदार और दिलचस्प गाना है। द लैंडर्स नई जनरेशन के बेहतरीन पंजाबी सिंगर्स हैं। स्कॉटलैंड के खूबसूरत लोकेशन्स में 3 पंजाबी मुंडे एक ही लड़की को इंप्रेस करने की कोशस कर रहे हैं। फैन्स को इनका अंदाज खासा पसंद आ रहा है।

द लैंडर्स का पंजाबी स्वैग फैन्स को खूब पसंद आता है। इससे पहले सुख, गुरी सिंह और डैवी सिंह पंजाबी इंडस्ट्री के बेहतरीन ट्रायो हैं। इससे पहले तीनों 'डाउनलोड', 'आई थिंक दिल्ली' और 'मोरनिए' गाने में धमाल मचा चुके हैं। अब ये 'हार्ट पेशंट' के साथ एक बार फिर से धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। आप भी देखिए, इनका यह गाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *