राष्ट्र हमेशा कृतज्ञ रहेगा इन बलिदानियों के प्रति : भाजपा

रायपुर
 भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने गलवान घाटी में LAC पर शहीद हुए 20 जवानों की शहादत पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है। छत्तीसगढ़ के माटी पुत्र कांकेर जिले के गणेश कुंजाम जी ने भी वहां मातृभूमि के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है। प्रदेशाध्यक्ष साय ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया है। साय ने कहा कि भाजपा परिवार की संवेदना शोक संतप्त परिजनों के साथ है। ईश्वर पुण्यात्मा को शांति व परिजनों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।

पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा. रमन सिंह ने कहा कि सीमा पर तैनात जवानों ने शौर्य के साथ अपने प्राणों की आहुति देकर भारत मां की रक्षा की है। उनका बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता है। डॉ. रमन सिंह ने कहा कि उस घर की व्यथा को भलीभांति समझा जा सकता है, जिनके जवान सपूत की शहादत हुई हो। प्रदेश के कांकेर जिले के गणेशराम कुंजाम जी ने अपने प्राण भारत की सीमाओं को सुरक्षित रखने में बलिदान कर राष्ट्रभक्ति की जो भावना जगाई है, युगों तक उन्हें स्मरण रखा जाएगा, उनकी गाथा अमर रहेगी।

राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री सौदान सिंह ने भी शहीद जवानों को अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है। श्री सिंह ने कहा कि मां भारती की अखण्डता और संप्रभुता को कायम रखने में इन जवानों के दिए बलिदान हमेशा ही राष्ट्र के लिए प्रेरक रहेंगे। वीरगति को प्राप्त हुए इन जवानों के प्रति राष्ट्र हमेशा कृतज्ञ रहेगा।

भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री, सांसद सरोज पाण्डेय ने कहा कि इन वीरों की शहादत कभी नहीं भुलायी नहीं जा सकती। उन्होंने अपना सर्वस्व न्योछावर भारत मां की रक्षा की है। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम ने कहा कि जिस वीरता के साथ हमारे वीर जवानों ने सीमा की रक्षा और अपने प्राणों की आहुति दे दी इन वीरों की वीर वीरगाथा हमेशा याद किया जाएगा।

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी ने कहा कि कांकेर के माटीपुत्र गणेश राम कुंजाम को भी हमने इस विकट काल में खोया है। उनकी आहुति कभी व्यर्थ नहीं जाएगी, वह हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे।

नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि इन वीर सपूतों के बलिदान की कहानियां हर युग में याद की जाएगी। सेना के जांबाज जवानों का बलिदान सदा स्मृतियों में रहेंगे। हमारे वीर लाल गणेशराम कुंजाम शहीद हुए हैं। ऐसे सारे वीर सपूतों को हम सब विनम्र श्रद्धांजलि करते हैं।

पूर्व मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश मूणत ने जवानों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि देश इनकी शहादत को व्यर्थ नहीं जाने देगा। दुश्मन देश को मूंहतोड़ जवाब देते हुए हम अपनी इंच-इंच ज़मीन की ज़मीन की सुरक्षा कर उनकी साजिशों को विफल करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि भारत के इतिहास में इन जवानों का शौर्य स्वर्णाक्षरों में अंकित होगा।

वीर जवानों को प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, पूर्व विधानसभाध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, मोर्चा प्रकोष्ठ प्रभारी रामप्रताप सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह, भाजपा सांसद सुनील सोनी, संतोष पांडेय, मोहन मंडावी, चुन्नीलाल साहू, गुहाराम अगजले, गोमती साय, विजय बघेल, अरुण साव सहित पार्टी के सभी विधायकों, पदाधिकारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है। भारतीय और चीनी सेना के बीच हुई हिंसक झड़प में छत्तीसगढ़ के गणेशराम कुंजाम भी शहीद हुए हैं। गणेशराम जी के शहीद होने की खबर से घर और गांव में मातम पसर गया है। सभी बलिदानियों को भाजपा का विनम्र प्रणाम और सादर श्रद्धांजलि।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *