राशिफल 9 मई

मेष:

आज नए कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। विचारों में शीघ्र परिवर्तन आएंगे, जिससे आप दुविधाजनक स्थिति में रहेंगे। पूंजी-निवेश करने से पहले जांच-पड़ताल कर लें। लेन-देन संभलकर करें। लालच में न फंसे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
वृषभ:

हाथ में आया हुआ अवसर सही निर्णय न लेने के कारण आप आज गंवा सकते हैं। आपकी वाणी से लोग प्रभावित होंगे, लाभ मिलेगा। परिजनों और मित्रों के साथ आमोद-प्रमोद का वातावरण रहेगा। नए संपर्क और परिचय व्यापार के क्षेत्र में लाभप्रद रहेंगे।
मिथुन:

दिन की शुरुआत प्रसन्न मन और स्वस्थ चित्त से होगा। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन लाभदायी है। मित्र और परिवार के सदस्यों का साथ मिलेगा। ऑफिस में साथ काम करने वालों का पूरा सहयोग मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान प्राप्त होगा।

कर्क:

मानसिक अस्वस्थता का अनुभव कर सकते हैं। किसी एक निश्चय पर आप नहीं पहुंच पाएंगे और असमंजस के कारण मानसिक कष्ट हो सकता है। परिजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बिता पाएंगे। व्यवसाय में प्रमोशन की संभावना है। व्यर्थ खर्च की मात्रा बढ़ सकती है।
सिंह:

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। धन प्राप्ति के योग हैं। हाथ में आए अवसर का लाभ अवश्य उठाएं। यश कीर्ति प्राप्त होने में सरलता रहेगी। व्यापार के क्षेत्र में साझेदारों के साथ संबंधों में सकारात्मकता बढ़ेगी।
कन्या:

नए कार्यों का आयोजन आज सफल होगा। धन, मान-सन्मान में वृद्धि होगी। परिवार में आनंद का वातावरण छाया रहेगा। सरकारी कार्य संपन्न होंगे। वस्त्राभूषणों की खरीदारी से मन आनंदित होगा। मित्रों के साथ प्रवास का आनंद मिलेगा।
तुला:

आज आप बौद्धिक तथा लेखन के कार्यों में सक्रिय रहेंगे। धार्मिक स्थल की यात्रा लाभकारी रहेगी। विदेश में रह रहे किसी मित्र या स्नेहीजनों के समाचार मिलेंगे। विद्यार्थियों को अभ्यास में सफलता प्राप्त होने से उनके उत्साह में वृद्धि होगी।
वृश्चिक:

आज का दिन सावधानी से व्यतीत करें। नए कार्यों का प्रारंभ न करें एवं क्रोध पर नियंत्रण रखें। नए संबंध बनाने से पहले गंभीरता से विचार करें। शेयर-सट्टे में पूंजी-निवेश न करें। संतान के भविष्य को लेकर परेशान हो सकते हैं।
धनु:

दिन सुखपूर्वक एवं आनंद से व्यतीत होगा। पार्टी, पिकनिक तथा वस्त्र परिधान आज के दिन की विशेषता रहेगी। उत्तम वैवाहिक सुख प्राप्त होगा। आध्यात्मिकता के प्रति रुचि बढ़ेगी। ध्यान तथा जप आपको उचित मार्ग पर ले जाएंगे। मानसिक रूप से मजबूत और स्वस्थ महसूस करेंगे।
मकर:

आपके व्यापार में आज विस्तार होगा। नौकरी में साथ काम करने वालों की तरफ से सहयोग प्राप्त होगा। शत्रुओं पर विजय मिलेगी। किसी पर्यटन स्थल पर प्रवास हो सकता है। स्थायी संपत्ति से जुड़े कार्य आज आप कर पाएंगे।
कुंभ:

बौद्धिक चर्चा में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। विचारो में शीघ्र परिवर्तन आएगा, जिससे आपको बिजनस में फायदा मिलेगा। लेखनकार्य या सृजनात्मक कृतियों की रचना करने के लिए दिन अच्छा है। व्यावसायिक लोगों के लिए समय अनुकूल है। प्रतिस्पर्धी परास्त होंगे।
मीन:

आज स्थायी संपत्ति, वाहन आदि की खरीदारी में विचार-विमर्श अवश्य करें। मां अथवा घर में किसी बुजुर्ग महिला के स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। विद्यार्थियों को पढ़ने-लिखने में अनुकूलता रहेगी। गृहस्थजीवन शांतिपूर्ण बना रहेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *