राशिफल 7 मई

मेष:

धन प्राप्ति का योग है एवं धन निवेश से लाभ होगा, परिवार के सदस्यों से मेलजोल बढ़ाना लाभकारी रहेगा, उन्नति के अनेक अवसर मिलेंगे।
वृषभ:

उच्चाधिकारी का सहयोग प्राप्‍त होगा, उत्साह बना रहेगा, पुरानी समस्याओं का अंत होगा। प्रयास अथवा स्वयं कोशिश करने से प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी।
मिथुन:

अत्यधिक खर्च से बचें, कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। व्यर्थ की यात्रा भी हो सकती है, सोच-समझकर ही कार्य-व्यवहार करें।

कर्क:

विशेष लाभ, कार्यों की पूर्णता, जोखिमपूर्ण निवेश में भी लाभ होगा। आज आपका चित्त प्रसन्न रहेगा, प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होगी, उन्नतिदायक दिन है।
सिंह:

पूरे दिन कार्य की व्यस्तता रहेगी, मान-सम्मान, यश में वृद्धि, कार्यों में रुचि बढ़ेगी। सफलता एवं नई योजना भरा दिन है, सुख के साधन बढ़ेंगे।
कन्या:

भाग्य आज आपका साथ देगा, आध्यात्मिक सुख एवं सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा, विरोधी परास्त होंगे। यात्रा लाभकारी रहेगी, मंगलमय दिन है।
तुला:

आज कहीं भी जाएं सतर्क रहें, वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं, जरा सी लापरवाही आपको नुकसान पहुंचा सकती है, यात्रा न करें, वाहन धीमी गति से चलाएं।
वृश्चिक:

प्रिय व्यक्ति का साथ मिलेगा, शेयर में निवेश भी कर सकते हैं, अगर कोई नया कार्य, रोजगार आदि शुरू करने की सोच रहे हैं, तो अवश्य करें।
धनु:

अचानक कोई शुभ समाचार या रुका हुआ धन प्राप्त होगा, उन्नतिदायक दिन, शत्रु बलहीन रहेंगे, आय-सम्पति के लिए शुभ है।
मकर:

कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं पर उपाय करके घर से निकलें तो लाभ होगा, विद्यार्थियों को लाभ प्राप्त होगा, मनोरंजन कार्य पर खर्च होगा।
कुंभ:

वाद-विवाद में न पड़ें अन्यथा विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है, क्रोध पर नियंत्रण रखें, सुनी-सुनाई बात पर विश्वास न करें।
मीन:

पूरा दिन मंगलमय बीतेगा, मेहनत के अनुपात में शुभ लाभ अवश्य प्राप्त होगा, पराक्रम में वृद्धि होगी, आज आपका मनोबल बढ़ेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *