राशिफल 3 मई

मेष:

आज बजट का ध्यान रखें, खर्च बढ़ेगा, कामकाज निपटाने के लिए आपको ज्यादा भागदौड़ करनी पड़ेगी, यात्रा करते समय और वाहन चलाते समय सावधानी रखें।
वृषभ:

गणेशजी आपके लिए आज का दिन शुभ दिखा रहे हैं। आज आपको धन लाभ मिलने का योग है। साथ ही कार्यों में सफलता का प्रबल योग है। नौकरी व्यवसाय के लिए की गई कोशिश सफल रहेगी, दोस्तों का सहयोग मिलेगा। इच्छाओं पर नियंत्रण रखें।
मिथुन:

आर्थिक मामलों में दिन अच्छा है, आय के नए रास्ते खुलेंगे। शुभ समाचार से मन प्रसन्न रहेगा, कार्यक्षेत्र में लोगों के द्वारा मदद मिलेगी, शीघ्र निर्णय लेने से बचें।

कर्क:

कार्यस्थल पर परिस्थितियां अच्छी रहेंगी, बेचैनी से राहत मिलेगी। धन या उपहार मिलने से मन प्रसन्न होगा। ध्‍यान रखें कि आज के दिन अपने मन की बातों को किसी और से साझा न करें। साथ ही अपनी कार्य योजनाओं का जिक्र किसी से भी न करें। अन्‍यथा नुकसान हो सकता है।
सिंह:

आज कुछ मुश्किल हालातों का सामना करना पड़ सकता है, किसी प्रिय व्यक्ति से कष्ट अथवा किसी वस्तु के खो जाने से मन अशांत रहेगा, कोई नया कार्य प्रारंभ ना करें, प्रत्येक कदम सावधानी से बढ़ाएं।
कन्या:

कार्य-व्यवहार और व्यापार में फायदे का योग है। आय के नए साधन बनेंगे। किसी अजनबी व्यक्ति से सहयोग मिल सकता है। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा और मन में प्रसन्नता बनी रहेगी।
तुला:

आज संघर्ष के बाद सफलता कदम चूमेगी इसलिए परिश्रम से घबराएं नहीं। शुभ समाचार प्राप्त होगा, शत्रु पराजित होंगे, जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। भावनाओं में बहकर कोई निर्णय ना लें।
वृश्चिक:

क्रोध एवं चिंता बढ़ेगी, अपयश का भय रहेगा। अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। प्रयास करते रहें, विलंब से ही सही सफलता मिलने का प्रबल योग है।
धनु:

प्रियजनों से मनमुटाव हो सकता है। आज के दिन किसी से भी कर्ज देने या खुद लेने से बचें। सोच समझ कर ही मित्रता करें। गुप्त शत्रु आपके खिलाफ षड्यंत्र रच सकते हैं, सावधान रहें।
मकर:

रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे, शुभ समाचार प्राप्त होगा। प्रभाव बढ़ेगा, शत्रु परास्‍त होंगे। मेहनत के अनुपात में लाभ मिलेगा, घर में प्रसन्नता का वातावरण बना रहेगा।
कुंभ:

कार्य की गति अनुकूल रहेगी, इच्छा पूर्ण होगी। साहस मनोबल एवं प्रयास से कार्यों में सफलता का योग है। शेयर-सट्टे से दूरी बनाए रखें।
मीन:

लंबे समय से चली आ रही आपकी परेशानी का आज निस्‍तारण होगा। भाई-बंधु सहायता करेंगे। आर्थिक क्षेत्र में प्रगति होगी एवं व्यापारिक क्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे। नौकरी में अनुकूलता का लाभ मिलेगा। नए अवसरों से मन प्रसन्न रहेगा। -ज्योतिषाचार्य आषुतोष वार्ष्णेय

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *