राशिफल 29 मई

मेष:

आज आपको अपने खर्च पर संतुलन बनाना होगा। आय की तुलना में खर्च अधिक हो सकता है। पूर्व नियोजित यात्रा से परहेज करें। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। बुजुर्गों तथा पूजनीय व्यक्तियों को मिलना होगा। दूर रहनेवाली संबंधियों से शुभ समाचार मिलेंगे। भाग्य 75% साथ देगा।
वृषभ:

मेहनत के अनुपात में दोगुना लाभ मिलेगा। सहयोग देंगे तो सहयोग प्राप्त होगा, कार्य में रोमांचक अनुभव होगा। नौकरी पेशावालों के लिए आज का दिन शुभ है। आय वृद्धि और प्रमोशन का समाचार मिल सकता है। सरकारी क्षेत्र से लाभ मिलेगा। गृहस्थ जीवन में सुख-शांति रहेगी। अधूरे कार्य पूर्ण होंगे। भाग्य 85% साथ देगा।
मिथुन:

भाग्य के साथ आज कार्य की व्यस्तता रहेगी। धर्म-कर्म के कार्यों में रूचि बढ़ेगी और नई तकनीकी जानकारी के प्रति रूझान बढ़ेगा। दोपहर बाद व्यवहार में संयम और विवेक बनाए रखें। खर्च की मात्रा अधिक हो सकती है। नौकरी-व्यवसाय में साथ काम करने वालों से सहयोग मिलेगा। प्रतिस्पर्धियों से सचेत रहें। भाग्य 69% साथ देगा।

कर्क:

भाग्य का भरपूर असर दिखेगा। सावधानीपूर्वक एवं सोच-विचार कर ही कार्य करें। सक्रिय होकर कार्य करें, लाभ मिलेगा। नौकरी-पेशा लोगों पर अधिकारियों की कृपा दृष्टि रहेगी। पुराने कार्य पूरे होंगे। प्रमोशन हो सकता है। गृहस्थ जीवन में आपका वर्चस्व एवं माधुर्य बढ़ेगा। उपहारों और मान-सम्मान से मन प्रसन्न रहेगा। भाग्य 75% साथ देगा।
सिंह:

जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। सचेत होकर कार्य करें। आज जो भी निर्णय लें, अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखकर ही लें। क्रोध और वाणी पर संयम रखें, अन्यथा हानि हो सकती है। अनैतिक विचारों पर संयम रखें, काम बिगड़ सकते हैं। सरकारी कार्यों में विघ्न आ सकता है। परिवार में विवाद ना हो, इसका ध्यान रखें। भाग्य 45% साथ देगा।
कन्या:

शत्रु आज आपसे दूर भागेंगे। प्रिय व्यक्ति से मुलाकात एवं उनकी उपस्थिति आपको प्रसन्न रखेगी। आज आमदनी में प्रवाह बना रहेगा। घर में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। सुखप्रद प्रसंग बनेंगे। सेहत अच्छी रहेगी। आर्थिक रूप से लाभ एवं यश प्राप्त होगा। भाग्य 92% साथ देगा।
तुला:

आज आपकी योग्यता और कार्यक्षमता की तारीफ होगी। आपके सहकर्मी आपसे सीख लेंगे। परिवार मे रिश्तेदारों का आना-जाना लगा रहेगा। कल्पनाशक्ति एवं सृजनात्मक शक्ति का बेहतर उपयोग आप कर पाएंगे। संतान की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा। आपकी प्रगति होगी और स्त्री मित्रों से सहयोग मिलेगा। भाग्य 99% साथ देगा।
वृश्चिक:

बीते दिनों की बेचैनी आज शांत होगी। मन में आंतरिक शांति का अनुभव होगा। अतिरिक्त आय के नए साधन नजर आएंगे। जमीन, मकान आदि के दस्तावेजों के विषय में ध्यान रखें। परिजनों के साथ बिना कारण तनाव बढ़ सकता है। संतान के विषय में आपको परेशानी हो सकती है। भाग्य 76% साथ देगा।
धनु:

खुशी बरकरार रहे इसके लिए सावधान हो जाएं। किसी से वाद-विवाद में न पड़ें, आज क्रोध व वाणी पर नियंत्रण रखना अति आवश्यक है। दांपत्य जीवन में मामूली बात पर मनमुटाव होने की आशंका है। पति-पत्नी दोनों में से किसी का स्वास्थ्य खराब होने की आशंका है। व्यापारीगण साझेदारों के साथ धैर्य से काम लें। भाग्य 62% साथ देगा।
मकर:

नवीन कार्य के सिलसिले में यात्रा लाभदायक रहेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। पराक्रम एवं आत्मविश्वास में वृद्धि का योग है। भाई-बहनों के साथ अधिक मेल-जोल रहेगा। नए काम की शुरुआत आज के दिन कर सकते हैं। संबंधियों तथा मित्रों का आपके यहां आगमन होने से आनंद अनुभव होगा। भाग्य 78% साथ देगा।
कुंभ:

आज ग्रह चाल आपको लाभान्वित होने का मौका प्रदान कर रही है। दिन के पहले भाग में लाभ मिल सकता है। चिंतामुक्त होकर कार्यक्षेत्र में आप सक्रिय रहेंगे। आर्थिक रूप से दिन लाभदायी है। परिजनों एवं मित्रों के साथ सैर-सपाटे पर जा सकते है। आध्यात्मिकता एवं चिंतनशक्ति अच्छी रहेगी। भाग्य 85% साथ देगा।
मीन:

पिछली चली आ रही उलझनों से छुटकारा मिलेगा। आलस्य छोड़कर कार्य में जुटे रहें। अनावश्यक खर्च से बचें। धार्मिक कार्यों के पीछे खर्च हो सकता है। कोर्ट-कचहरी के कामकाज में तथा किसी का जमानती होने के संबंध में सावधानी से काम लेने की गणेशजी की सलाह है। भाग्य 65% साथ देगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *