राशिफल 27 जनवरी 2019

मेष:

आज का दिन गृहस्थ जीवन के लिए बहुत उचित है, ऐसा गणेशजी कहते हैं। जीवनसाथी के साथ समय बीत सकता है और प्रेम का सुखद अनुभव पा सकेंगे। आर्थिक लाभ तथा प्रवास की संभावना है। आपके कार्य की प्रशंसा हो सकती है। वाद-विवाद टालें। वाहन सुख अच्छा रहेगा।

वृषभ:

आज का दिन शुभफलदायी है। शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सारा दिन आनंद और उल्लास में बिताएंगें। दिन के सभी कार्य योजनानुसार संपन्न होंगे। धन से संबंधित लाभ की संभावना रहेगी। मायके से अच्छे समाचार मिलेंगे तथा लाभ होगा। ऑफिस के उलझे हुए कार्य संपन्न होंगे।

मिथुन:

आप तन एवं मन की अस्वस्थता का अनुभव कर सकते हैं। आज नया काम शुरू करने की योजना बनेगी। किसी जगह पर मानहानि होने की आशंका है। संतान संबंधी कार्यों के पीछे व्यय करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है। विद्यार्थियों के लिए बहुत अच्छा दिन है। यात्रा-प्रवास के लिए समय अनुकूल नहीं है।

कर्क:

आज का दिन मिश्रित फलदायी है। असमंजस जैसी स्थिति के कारण कोई भी महत्‍वपूर्ण निर्णय आज न लें। परिजनों से मनमुटाव हो सकता है। पारिवारिक कार्यों में खर्च हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। मन में कोई भ्रम न रखें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मानहानि एवं धनहानि से बचने का प्रयास करें।

सिंह:

आज का दिन शुभफलदायी है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। भाई-बंधुओं के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा, लाभ भी होगा। किसी सुंदर स्थल पर घूमने जाना हो सकता है। मित्रों और स्वजनों के साथ मुलाकात होगी। कार्य में सफलता से मन प्रसन्न होगा। कला के क्षेत्र में आपकी विशेष रुचि रहेगी।

कन्या:

आज का दिन आपके लिए शुभ फलदायी है। अपनी मीठी वाणी से किसी का भी दिल जीत सकते हैं। आपके कार्य सिद्ध होने की काफी संभावना है। परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। परिजनों के साथ सुखपूर्वक समय बीतेगा। आर्थिक लाभ मिलेगा। आरोग्य अच्छा रहेगा। प्रवास की योजना बनने की संभावना है। वाद-विवाद से बचें।

तुला:

दिन शुभफलदायी है। आज आपकी रचनात्मक और कलात्मक शक्ति निखरेगी। शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें। सृजनात्मक कार्य आप कर सकते हैं। विचारों में दृढता से आप काम को अच्छी तरह से पूरा कर पाएंगे। आर्थिक विषयों पर व्यवस्थित योजना बन सकेगा। आभूषण, आमोद-प्रमोद के साधन एवं मनोरंजन के पीछे धन खर्च हो सकता है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

वृश्चिक:

दिन आपके लिए मध्यम फलदायी होगा। वाणी तथा क्रोध से बचें, अन्यथा हानि हो सकती है। बातचीत में किसी के साथ मतभेद न हो इसका ध्यान रखें। शारीरिक कष्ट और मानसिक चिंताओं से आप परेशान रहेंगे। आमोद-प्रमोद के पीछे खर्च होने की आशंका है। परिजनों के साथ कलह होने का प्रसंग बन सकता है।

धनु:

आज का दिन आपके लिए लाभकारी है। गृहस्थ जीवन का संपूर्ण आनंद आप ले सकेंगे। मित्रों के साथ सुंदर स्थल पर प्रवास का आयोजन होगा। आय में वृद्धि के योग है। भोजन अच्छा मिल सकता है। स्वादिष्ट व उत्तम भोजन, सुंदर वस्‍त्र से आज का दिन अत्यंत आनंददायी होगा। धन का अधिक व्यय न हो, इसका ध्यान रखें।

मकर:

दिन संघर्षमय हो सकता है। आग, पानी या वाहन संबंधित दुर्घटना से सावधान रहें। व्यापार के कारण व्यग्रता होगी। व्यापार के लिए यात्रा करने से लाभ होगा। उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। नौकरी में प्रमोशन की बात हो सकती है। संतान की पढ़ाई के संबंध में आपको संतोष का अनुभव होगा। गृहस्थ जीवन आनंदपूर्वक बीतेगा। मान-सम्मान मिलेगा।

कुंभ:

दिन मिश्रित फलदायी होगा। आपका स्वास्थ्य नरम-गरम हो सकता है। मानसिक शांति प्राप्त कर पाएंगे। कार्य करने का उत्साह मंद होगा। अधिकारियों से संभलकर चलना हितकर है। आमोद-प्रमोद, घूमने-फिरने के पीछे धन का व्यय हो सकता है। विदेश से समाचार मिलेंगे।

मीन:

दिन मध्यम फलदायी होगा। अधिक परिश्रम वाले कार्य अभी टालें। मानसिक, शारीरिक परिश्रम अधिक हो सकता है। आकस्मिक धनलाभ के योग हैं। व्यापारियों अटका धन मिल सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और खर्च पर नियंत्रण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *