राशिफल 27 अप्रैल

मेष:

आज किया हुआ अथवा सोचा हुआ कार्य शीघ्र ही शुभ परिणाम देगा, कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग, यात्रा मंगलमय रहेगी। स्वास्थय का ध्यान रखें।
वृषभ:

आज भाग्य आपका साथ देगा, बीते दिन जिन लाभों से आप वंचित रह गए, उन्हें पाने का समय आ गया है, धर्म स्थल की यात्रा का विशेष योग बन रहा है।
मिथुन:

आज शत्रुओं द्वारा रचे षड्यंत्र से सावधान रहने की आवश्यकता है। कोई नई डील अथवा कोई विशेष निर्णय लेने से बचें, वस्तुओं को संभाल कर रखें, आज कोई चीज गुम हो सकती है।
कर्क:

 आज पूरा दिन मंगलमय बीतेगा। जीवनसाथी और किसी प्रिय व्यक्ति के सहयोग से आपके काम बनेंगे। कार्य क्षेत्र मे लाभ और उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे।
सिंह:

आज का दिन बेहद खास है। आज कुछ प्राप्ति का दिन है। रुका हुआ धन अथवा शुभ सूचना मिल सकती है। आज कुछ न कुछ प्राप्त होगा, चाहे किसी मित्र से ही उपहार ही मिल सकता है।
कन्या:

किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होगी। आस-पास के लोगों के सामंजस्य से सफलता मिलेगी। परिजनों का साथ मिलेगा। मान-प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा।
तुला:

सावधान रहकर कार्य करने का दिन है। अपने रहस्य दूसरों को न बताएं। कोशिश करें कि व्यर्थ के तर्क-वितर्क से दूर रहें। सेहत के मामले में लापरवाही से बचें।
वृश्चिक:

पराक्रम के बल पर सफलता प्राप्ति के योग बन रहे हैं। जो कुछ भी आज आप कर्म करेंगे, उसका प्रतिफल आपको शत-प्रतिशत प्राप्त होगा।
धनु:

आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निवेश करें। जहां एक सही निर्णय आपको मालामाल कर सकता है, वहीं एक गलत निर्णय आपको नुकसान पहुंचा सकता है। कार्य क्षेत्र में किसी से ना उलझें। गृहस्थी का माहौल शांतिपूर्ण बनाए रखें।
मकर:

बीते दिनों के रुके हुए कार्य आज पूर्ण होंगे। अगर कहीं साक्षात्कार के लिए जा रहे हैं तो समझिए आपका कार्य बन गया। नया व्यापार आदि शुरू करने के लिए शुभ दिन है।
कुंभ:

अनावश्यक खर्च मानसिक तनाव दे सकता है। आपसे जलने वाले आज आपको प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं, अतः आप किसी पर भरोसा न करें, केवल स्वयं पर यकीन करें।
मीन:

आज बेहद शुभ दिन है। आज आपके सभी कार्य तीव्र गति पकड़ेंगे। मनचाही मुराद पूरी होगी, मनोबल ऊंचा रहेगा। भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *