राशिफल 13 मई

मेष:

आज चंद्रमा दिन रात मित्र राशि सिंह में गोचर कर रहा है जिससे सूर्य, बुध और शुक्र के साथ इनका नवम-पंचम योग बन रहा है। देखिए ग्रहों की इस स्थिति में दिन कैसा गुजरेगा आपका।

आज सितारों की स्थिति आपके पक्ष में नहीं दिख रही है। आपको योजना बनाकर काम करना होगा नहीं तो बनता हुआ काम भी खराब हो सकता है। आज मनोरंज और आमोद-प्रमोद पर आप धन खर्च कर सकते हैं। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में कामयाबी मिलेगी। आज भाग्य 65% तक आपके साथ है।
वृषभ:

अपने काम पर ध्यान दें और दूसरों के मामलों से दूर रहें। किसी विवादित मुद्दों पर अपनी राय ना दें नहीं तो विवाद का हिस्सा बन सकते हैं, परेशानी होगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें और संयम से काम लें। सुनी-सुनाई बातों पर विश्वास न करें। आज भाग्य 50% तक आपके साथ है।
मिथुन:

दिन मिलाजुलाकर अनुकूल और आनंददायक रहेगा। आपकी सफलता आपके प्रयास और बुद्धि पर निर्भर करेगी। जितनी मेहनत करेंगे उसके अनुपात में लाभ पाएंगे। मनोबल और प्रभाव बढ़ेगा। आज भाग्य 80% तक आपके साथ है।

कर्क:

आज का दिन मिलाजुला रहेगा। स्थिति काफी हद तक आपके पक्ष में रहेगी। धन प्राप्ति के विशेष योग हैं। धन निवेश से लाभ मिलेगा। आज किसी को उधार न दें, परिवार के सदस्यों से मेलजोल बढ़ाना रहेगा लाभकारी। आज भाग्य 85% तक आपके साथ है।
सिंह:

उच्चाधिकारी से सहयोग मिलेगा और उत्साह बना रहेगा। आपकी कई पुरानी समस्याओं का आज अंत हो सकता है। आप अपने प्रयास से स्थिति को अपने पक्ष में कर सकते हैं। परिवार के लोगों से सहयोग मिलेगा। भाग्य आज 75% तक आपके साथ है।
कन्या:

सितारों की स्थिति आज आपके पक्ष में नहीं है। आपको अपने बजट का ध्यान रखते हुए काम करना होगा क्योंकि खर्च बढ़ने का योग है। कार्यों में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। व्यर्थ की यात्रा भी हो सकती है, सोच-समझकर ही कार्य-व्यवहार करें। भाग्य आज 40% तक आपके साथ है।
तुला:

आज के दिन को आप कुल मिलाकर लाभप्रद कह सकते हैं। जोखिम भरे क्षेत्र में भी आप निवेश कर सकते हैं, लाभ मिलने की संभावन प्रबल है। कहीं से अटका धन मिल सकता है। किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होगी। मन प्रसन्न रहेगा। जो भी कार्य शुरू करेंगे उसे पूरा कर पाएंगे। भाग्य आज 95% तक आपके साथ है।
वृश्चिक:

पूरे दिन कार्य की व्यस्तता रहेगी। सामाजिक कार्यों में भी रुचि लेंगे। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। कार्यों में रूचि, रहेगी और जो काम करेंगे उसमें सफलता प्राप्त करेंगे। नई योजनाओं पर भी आज चाहें तो काम शुरू कर सकते हैं। सुख के साधनों पर खर्च होगा। पारिवारिक जीवन में आनंद बना रहेगा। शाम में तनाव और थकान महसूस कर सकते हैं। भाग्य आज 90% तक आपके साथ है।
धनु:

भाग्य आज आपका साथ देगा, जो भी काम करेंगे उसमें सफलता मिलने की पूरी संभावना रहेगी। अध्यात्मिक सुख एवं सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। विरोधी परास्त होंगे। यात्रा लाभकारी रहेगी। भाग्य आज 95% तक आपके साथ है।
मकर:

आज कहीं भी जाएं सतर्क रहें, वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं, जरा सी लापरवाही आपको नुकसान पहुंचा सकती है, यात्रा न करें, वाहन धीमी गति से चलाएं। भाग्य आज 40% तक आपके साथ है।
कुंभ:

प्रिय व्यक्ति का साथ मिलेगा और आप उत्साहित रहेंगे। शेयर या अन्य क्षेत्र में निवेश कर सकते हैं। अगर कोई नया कार्य, रोजगार आदि शुरू करने की सोच रहे हैं, तो अवश्य करें। दोस्तों और सगे-संबंधियों से सहयोग पा सकेंगे। भाग्य आज 100% आपके साथ है।
मीन:

अचानक कोई शुभ समाचार मिल सकता है जिससे आपका उत्साह और आनंद बढ़ जाएगा। कहीं से अटका हुआ धन आपको मिल सकता है। उन्नतिदायक दिन है। आपके शत्रु कमजोर होंगे। आय और धन-संपत्ति के मामले में दिन अनुकूल है। भाग्य आज 90% तक आपके साथ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *