राशिफल 12 सितंबर

मेष:

मेष राशि वालों का दिन उत्साहवर्धक है। सुबह से ही किसी नई सोच को लेकर आपके अंदर नई शक्ति और उर्जा का संचार होगा। कोई महत्वपूर्ण कार्य आज पूरा हो सकता है। मान-सम्मान और उन्नति से संबंधित कोई अवसर आपके हाथ आ सकता है। जिन क्षेत्रों में प्रयास करेंगे उनमें सफल होंगे। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। भाग्य 86 प्रतिशत तक साथ देगा।
वृषभ:

आज का दिन आपका व्यस्तता पूर्वक बीतेगा। अधूरे कार्य पूर्ण होंगे। व्यवसाय हो या नौकरी सभी कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होंगे। व्यवसाय में लाभ मिलेगा और नौकरी में आपका प्रभाव एवं महत्व बढ़ेगा। सामाजिक क्षेत्र में प्रतिष्ठा प्राप्त कर सकेंगे। भाग्य 89 प्रतिशत तक साथ देगा।
मिथुन:

आज भाग्य का साथ पाएंगे। स्वस्थ्य अनुकूल रहेगा। सुबह से ही अपने कार्यों को पूरा करने के लिए तत्पर नजर आएंगे। जो भी काम करना हो उसकी रूप-रेखा पहले तैयार कर लें। पारिवारिक जीवन में आपसी तालमेल रहेगा। बच्चों की पढ़ाई और जरूरतों पर ध्यान देंगे। कुल मिलाकर दिन अनुकूल रहेगा, वाणी पर संयम रखें। भाग्य 75% प्रतिशत तक साथ देगा।

कर्क:

स्वास्थ्य नरम रहेगा, सुस्ती महसूस करेंगे। अधिक चटपटा और तैलीय खाने से परहेज रखें। आज जो भी काम करें उसमें अतिरिक्त सावधानी बरतें, बनता काम बिगड़ने की आशंका है। सफर में और वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। कारोबार के मामले में दिन अच्छा रहेगा। व्यापार में लाभ मिलेगा। धन प्राप्ति का प्रयास सफल होगा। भाग्य 67 प्रतिशत तक साथ देगा।
सिंह:

पारिवारिक जीवन में सद्भाव रहेगा। मित्रों और सगे-संबंधियों से सहयोग प्राप्त कर पाएंगे। किसी से गहरा भावनात्मक संबंध बन सकता है। आज अपने कार्यों को पूरा करने पर ध्यान दें। भावुकता से मानसिक और आर्थिक नुकसान हो सकता है। धर्म-कर्म के प्रति रुझान रहेगा। भाग्य 56 प्रतिशत तक साथ देगा।
कन्या:

आज विरोधियों की आलोचना के प्रति ध्यान न दें। शत्रुओं पर विजय प्राप्त कर पएंगे। अचानक कोई शुभ सूचना से मन प्रसन्न होगा। मनोबल बढ़ेगा एवं जिन क्षेत्रों में भी प्रयास करेंगे उनमें सफलता प्राप्त कर पाएंगे। साहित्य-कला के प्रति आप में रुचि रहेगी। कार्यों में आने वाली बाधएं दूर होंगी। भाग्य 72 प्रतिशत तक साथ देगा।
तुला:

आज आपको आपकी योग्यता के अनुसार मान-सम्मान और प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। यात्रा में सफलता के योग बन रहे हैं। संतान पक्ष से सुख और आनंद मिलेगा। यात्रा सुखद और सफल रहेगी। पारिवारिक जीवन में आपसी सहयोग बढ़ेगा। भोतिक सुख के साधनों पर धन खर्च होगा। भाग्य 75 प्रतिशत तक साथ देगा।
वृश्चिक:

आज आपकी मानसिक प्रवृत्ति नकारात्मक हो सकती है। क्रोध और वाणी पर संयम रखें वाद-विवाद से बचेंगे। व्यवसाय में लाभ होने की संभावना है। ऑफिस में सहकर्मियों के सहयोग से आपके बहुत से कार्य पूरे होंगे। लक्ष्मी देवी की कृपा से व्यवसाय में लाभ होगा। भाग्य 80 प्रतिशत तक साथ देगा।
धनु:

आप आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। प्रिय व्यक्तियों के साथ मुलाकात यादगार रहेगी। यात्रा मंगलमय रहेगी। कार्य पूर्ण होंगे। आज का दिन शुभ रहेगा। घर में कोई मांगलिक कार्य या उसकी तैयारी हो सकती है। साथियों के साथ अच्छी तरह से समय बीतेगा। भाग्य 70 प्रतिशत साथ देगा।
मकर:

दिन की शुरुआत सामान्य रहेगी। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। आज कोई नया कार्य या प्रोजेक्ट शुरू करना लाभदायक रहेगा। खर्च के ममले में संयम से चलने की जरूरत है। आज कोई जरूरी काम आपका बन सकता है। किसी बात को लेकर उलझन में रहेंगे। भाग्य 80 प्रतिशत साथ देगा।
कुंभ:

कार्य सिद्धि के लिए आज का दिन शुभ है। आज शुरू किया गया काम पूर्ण होगा। आज मन और चित्त दोनों से आप प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। मानसिक भार हल्का रहेगा। धन लाभ और अचानक मिली किसी शुभ सूचना से मन प्रसन्न होगा। भाग्य 72 प्रतिशत साथ देगा।
मीन:

आज धन के अपव्यय का योग है। किसी को उधार न दें। बहुत जरूरी नहीं हो तो आज यात्रा टालें। मानसिक तनाव से बचना होगा। लाभ के चक्कर में नुकसान हो सकता है इसलिए आज लालच से बचें। संतोष में ही सबसे अधिक सुख है यह सीखना होगा। दोस्तों के व्यवहार से निराशा होगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *