राशिफल 1 फरवरी 2019

मेष:

गणेशजी आपको क्रोध पर संयम बरतने की सलाह देते हैं। क्रोध पर संयम न रखने से आपके कार्य और संबंध भी बिगड़ने की आशंका है। मानसिक रूप से व्यग्रता और बेचैनी के कारण किसी भी कार्य में मन लगाना कुछ दिक्कत भरा होगा। स्वास्थ्य भी कुछ नरम-गरम रह सकता है। किसी धार्मिक स्थल अथवा मांगलिक प्रसंग का आमंत्रण मिलेगा, जरूर सम्मलित हों।
वृषभ:

शारीरिक रूप से अस्वस्थ रहने से तथा कार्यसफलता प्राप्त करने में विलंब होने से आप निराश हो सकते हैं। संभव हो तो आज किसी नए कार्य का शुभारंभ न करें। खान-पान में उचित अनुचित का विवेक रखें नहीं तो स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आज कार्यभार अधिक रहेगा। मन में शिथिलता बनी रहेगी, इसे दूर करने के लिए व्यायाम करें। प्रवास में भी विध्न उपस्थित हो सकता है। बेहतर होगा आज किसी कार्य के पीछे मानसिक सुख शांति गवाएं और योग, ध्यान तथा आध्यात्मिकता का आश्रय लें।
मिथुन:

आज का दिन आमोद-प्रमोद में बीतेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से आप खुशी का अनुभव करेंगे। मित्रों और परिजनों के साथ प्रवास या पर्यटनस्थल पर घूमने-फिरने का आनंद उठा सकेंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनंद ले सकेंगे और नए वस्त्रों की खरीदारी भी करेंगे। वाहन सुख मिलेगा। आपके मान-सम्मान और लोकप्रियता में भी वृद्धि होने के संकेत हैं।
कर्क:

व्यवसाय में आज का दिन लाभदायी रहने के योग हैं। कार्यालय में सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। परिजन आपके साथ आज आनंदपूर्वक समय बिताएंगे। मानसिक रूप से भी आप स्वस्थ अनुभव करेंगे। प्रतिस्पर्धियों पर विजय मिलेगी। कार्य में यश प्राप्त होगा। खर्च की मात्रा अधिक रहेगी।
सिंह:

गणेशजी कहते हैं कि आज रचनात्मक और कला संबंधी कार्यों के लिए दिन श्रेष्ठ है। विद्यार्थी भी अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पाएंगे। परिजनों और मित्रों से भेंट हो सकती है। आज आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। क्रोध पर संयम रखें, जिससे मानसिक एकाग्रता बनी रहेगी।
कन्या:

आज का दिन प्रतिकूलताओं से भरा हो सकता है। आप शारीरिक स्फूर्ति का आज अभाव महसूस कर सकते हैं और मानसिक रूप से भी चिंता सता सकती है। पत्नी के साथ कलह का प्रसंग बन सकता है या अनबन हो सकती है। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। स्थाई संपत्ति के कार्य में सावधानी बरतें।
तुला:

आज का दिन आनंद में बीतेगा। प्रतिस्पर्धियों के समक्ष विजय प्राप्त कर सकेंगे। प्रत्येक कार्य में सफलता प्राप्त होगी । स्वजनों से भी आज भेंट होगी। मानसिक रूप से प्रसन्नता बनी रहेगी। धार्मिक प्रवास से मन आनंद का अनुभव करेगा। भावुकता आपके मन को द्रवित करेगी।
वृश्चिक:

परिवार में क्लेश मुक्त वातावरण बनाने के लिए वाणी पर संयम रखने की आवश्यकता है। आपके बर्ताव से आज किसी के मन को ठेस न पहुंचे, इस बात का ध्यान रखें। नकारात्मकता को खुद पर हावी न होने दें, स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। मन किसी कारण ग्लानि से भर सकता है। विद्यार्थियों को विद्याप्राप्त करने में अवरोध आ सकते हैं।
धनु:

आज धार्मिक प्रवास होगा ऐसे संकेत गणेशजी देते हैं। निर्धारित कार्यों को आप संपन्न कर सकेंगे। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बना रहेगा, जिससे स्फूर्ति और प्रसन्नता छाए रहेंगे। परिवार में मांगलिक प्रसंग बनेंगे। स्वजनों से हुई मुलाकात मन को प्रसन्न करेगी। सामाजिक रूप से आपके मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
मकर:

आज धार्मिक और आध्यात्मिक विषयों में रुचि रहने से उन कार्यों में व्यस्तता रहेगी तथा उनके पीछे खर्च भी होगा। कोर्ट-कचहरी से संबंधित कार्य पूरे होंगे। व्यवसायिक कार्यों में बाधा आ सकती है। स्नेहीजनों की प्रतिष्ठा में हानि संभव है। शारीरिक स्फूर्ति तथा मानसिक प्रसन्नता में कमी का अनुभव हो सकता है। अकस्मात होने वाली परेशानी से संभलकर चलें। परिश्रम के अनुसार फल प्राप्त न होने पर निराशा का अनुभव भी हो सकता है।
कुंभ:

आज का दिन लाभदायी है, ऐसा गणेशजी संकेत देते हैं। व्यवसायिक क्षेत्र में भी लाभ प्राप्ति के योग हैं। मित्रों से मुलाकात होगी। इससे मन में आनंद छाया रहेगा। उनके साथ प्रवास का आयोजन भी हो सकता है। नए कार्य का शुभारंभ आपके लिए लाभदायी रहेगा। विवाह के इच्छुक व्यक्तियों को विवाह से संबंधित प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं।
मीन:

व्यवसायिक दृष्टि से आज आपके लिए लाभदायी दिन है। आपकी कार्य सफलता के कारण अधिकारी आप पर प्रसन्न रहेंगे। व्यवसाय में पदोन्नति के भी योग है। व्यापारियों को व्यापार में लाभ होगा तथा उनके कार्यक्षेत्र में वृद्धि भी होगी। पिता से लाभ होगा। परिवार में वातावरण आनंददायी रहेगा। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *