रायपुर से मुंबई की सीधी फ्लाइट आज से
रायपुर
स्वामी विवेकानंद विमानतल में से अब इंडिगो एयरलाइंस ने 18 जून गुरुवार से रायपुर से सीधे मुंबई के लिए हवाई सेवा शुरू करने की घोषणा की है। बताया जा रहा है कि यह फ्लाइट हफ्ते में तीन दिन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को उड़ान भरेगी। इंडिगो एयरलाइंस की मुंबई-रायपुर-मुंबई फ्लाइट मुंबई से 10.35 बजे उड़ान भरेगी और दोपहर 12.30 बजे रायपुर पहुंचेगी। रायपुर से यही फ्लाइट दोपहर 1.10 बजे उड़ान भरेगी और दोपहर 2.55 बजे मुंबई पहुंचेगी।