रातों रात हुआ बड़ा बदलाव, प्रियंका गांधी के साथ लगी ज्योतिरादित्य सिंधिया की नेमप्लेट

 
नई दिल्ली

कांग्रेस की नवनियुक्त महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा को मंगलवार कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ वाला कमरा अलॉट किया गया था। इतना ही नहीं कमरे के बाहर कल दोपहर ‘प्रियंका गांधी वाड्रा, महासचिव’ की नेम प्लेट भी लग गई थी, लेकिन रातों उस कमरे के बार अब एक एक नई नेम प्लेट और लगी और वो है कांग्रेस महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया के नाम की। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बुधवार को अपना पदभार संभाला, इतना ही नहीं उन्होंने पूजा-पाठ भी करवाया।
 कमरे के बाहर प्रियंका और सिंधिया की नेम प्लेट से यह तो साबित हो गया कि दोनों का कैबिन एक ही होगा और वे साथ में मिलकर काम करेंगे। वहीं रातों-रात आई इस तब्दीली पर कहा जा रहा है कि कांग्रेस यह संदेश देना चाहती है कि प्रियंका गांधी वाड्रा और ज्योतिरादित्य सिंधिया दोनों का कद बराबर है और राहुल गांधी की बहन होने के बावजूद प्रियंका को कोई बड़ा लाभ नहीं दिया जा रहा है। दोनों महासचिव प्रियंका और सिंधिया राहुल के लिए एक समान हैं।
 इसे राहुल की रणनीति ही कहा जाएगा कि उसने पार्टी में बराबरी का संदेश दिया है। विदेश से लौटते ही सोमवार देर शाम प्रियंका ने सबसे पहले अपने भाई और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से उनके आवास पर मुलाकात की। वहीं मंगलवार को वे झुग्गी-झोपड़ियों में लोगों से मिलने गईं। लोकसभा चुनाव से पहले प्रियंका को महासचिव बनाकर राहुल ने बड़ा दांव खेला है और भाजपा के सामने चुनौती भी छड़ी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *