राज्य अनुसूचित जाति सलाहकार मंडल की बैठक 27 सितम्बर को

भोपाल

मुख्यमंत्री  कमल नाथ की अध्यक्षता में 27 सितम्बर को राज्य अनुसूचित जाति सलाहकार मंडल की बैठक होगी। बैठक मंत्रालय में सुबह 11:30 बजे शुरू होगी। सलाहकार मण्डल के उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री  लखन घनघोरिया बैठक में शामिल होंगे।

सलाहकार मण्डल के सदस्य के रूप में मंत्री-मण्डल के सदस्य मती विजयलक्ष्मी साधौ,  सज्जन सिंह वर्मा,  तुलसीराम सिलावट, मती इमरती देवी, डॉ. प्रभुराम चौधरी के साथ ही विधायक  हरीसिंह सप्रे,  हरिशंकर खटीक,  कमलेश जाटव,  रणवीर सिंह जाटव, मती रक्षा संतराम सरोनिया,  जसमंत जाटव,  जजपाल सिंह जज्जी,  शिवदयाल बागरी,  सोहनलाल बाल्मीक,  महेश परमार,  रामलाल मालवीय और  मनोज चावला बैठक में उपस्थित रहेंगे।

अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन, प्रमुख सचिव अनुसूचित जाति कल्याण, पुलिस महानिदेशक और प्रबंध संचालक राज्य अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम बैठक में शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *