राज्यपाल संगीत विवि खैरागढ़ के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

रायपुर
राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके 17 दिसंबर को सुबह 11:40 बजे रायपुर से हेलीकॉप्टर से रवाना होकर दोपहर 12:10 बजे खैरागढ़ पहुंचेंगी। सुश्री उइके दोपहर 3 बजे से 4:10 बजे तक इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ के दीक्षांत समारोह में शामिल होगी। वे शाम 5:30 बजे से रात्रि 7 बजे तक इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी। सुश्री उइके रात्रि 7 बजे खैरागढ़ से प्रस्थान करेंगी और रात्रि 9:15 बजे रायपुर पहुंचेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *