राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने दखलू राम भगत के निधन पर केया दु:ख प्रकट

रायपुर। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने श्री दखलूराम भगत के निधन पर गहरा दु:ख प्रकट किया है। स्व. श्री दखलूराम भगत खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत के पिता है। राज्यपाल ने स्वर्गीय श्री दखलूराम भगत के शोकसंतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत के पिता श्री दखलू राम भगत के निधन पर गहरा दु:ख प्रकट किया है। स्वर्गीय श्री दखलू राम भगत रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। उनका आज सुबह 7 बजे निधन हो गया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने उनके परिजनों को संबल प्रदान करने और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *