राजभवन में 3 नए पॉजिटिव, भोपाल में डेढ़ हजार पार पहुंचे मरीज

भोपाल। राजभवन में आज फिर 3 नए पॉजिटिव मिले हैं। इसके साथ ही अब तक यहां संक्रमितों की संख्या 10 हो गई। तीन नए पॉजिटिव में एक 15 साल का किशोर, 35 साल का एक कर्मचारी और एक महिला शामिल है। बताया जा रहा है कि पॉजिटिव युवक राजभवन के प्रेस प्रकोष्ठ में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। इसके साथ ही शुक्रवार को राजधानी में 28 नए मरीज मिले है।
इसके अलावा फूटा मकबरा इलाके में तीन मरीज मिले हैं। इंदिरा नगर में एक 7 साल की बच्ची भी संक्रमित मिली है। वहीं ईरानी डेरे में मिले दो मरीजों में एक  76 वर्षीय बुजुर्ग में कोरोना की पुष्टि हुई है। राजधानी में अब कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा डेढ़ हजार के पार पंहुच गया है। अब तक 53 मौतें हो चुकीं हैं। आज चिरायु से 20 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। शहर में अब तक 902 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।  बुरहानपुर में आज 4 नए मरीजों के साथ रतलाम में एक पॉजिटिव मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *