राजधानी में 700 जगहों पर होगी होलिका दहन
रायपुर। राजधानी के प्राय: हर गली-मोहल्ले में होलिका दहन की तैयारी अंतिम दौर में है। हर वार्ड में कम से कम 10 जगहों पर होलिका दहन किया जाएगा। इस हिसाब से 70 वार्डों में 700 से अधिक जगहों पर होलिका दहन होगा। इनमें से 100 से अधिक जगहों पर भव्य रूप से तैयारी की जा रही है, जहां पूरे मोहल्ले के लोग होलिका दहन के समय पूजा-पाठ परिक्रमा करके होलिका, भक्त प्रहलाद और भगवान नृसिंह की पूजा करके होली खेलने की परंपरा निभाएंगे। इस साल टिकरापारा, कालीबाड़ी, पचपेड़ीनाका, सुंदरनगर, बजरंग नगर, गुढि?ारी, पुरानी बस्ती समेत अनेक इलाकों में होलिका की प्रतिमा बनाई गई है। होलिका की गोद में बिठाने के लिए भक्त प्रहलाद की भी सुंदर प्रतिमा भक्तों को आकर्षित कर रही है।आमापारा, लाखे नगर, सत्तीबाजार, नयापारा, रामसागरपारा, राठौर चौक, समता कॉलोनी में अनेक जगहों पर होलिका दहन के लिए कंडों, लकडि?ों से चिता सजाई गई है।